Dhurandhar 2 vs Toxic US advance bookings due to wider early opening धुरंधर 2 vs टॉक्सिक, अमेरिका में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, जानें रणवीर सिंह और यश में से कौन आगे है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 vs टॉक्सिक, अमेरिका में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, जानें रणवीर सिंह और यश में से कौन आगे है

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च के दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी। दोनों के फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों में से कौन सी फिल्म राज करेगी।

Mon, 2 March 2026 03:30 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 vs टॉक्सिक, अमेरिका में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, जानें रणवीर सिंह और यश में से कौन आगे है

मार्च का महीना भारतीय सिनेमा के लिए खास होने वाला है। दरअसल, 19 मार्च के दिन दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होने वाला है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) और यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic) एक साथ रिलीज होने वाली हैं। भारत में तो अभी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन अमेरिका (USA) में शुरू हो गई है और शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

अमेरिका में किसका दबदबा?

1.धुरंधर: द रिवेंज

- शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च तक, ‘धुरंधर 2’ की लगभग 1953 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हुई है।

-फिलहाल ‘धुरंधर द रिवेंज’ को 151 सिनेमाघरों के 209 शोज मिले हैं। आने वाले दिनों में शोज की संख्या बढ़ सकती है।

- फिल्म के पहले पार्ट ने अमेरिका और कनाडा में 21 मिलियन डॉलर की भारी-भरकम कमाई की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 को लेकर आई यह शॉकिंग जानकारी, लगान से लेकर LOC तक का टूटेगा रिकॉर्ड!

2. टॉक्सिक

-साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को 81 थिएटर्स के 122 शोज मिले हैं।

- ‘टॉक्सिक’ की 189 टिकट्स की ही एडवांस बुकिंग हुई है।

- यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में 7 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि 'टॉक्सिक' की बुकिंग में उछाल आ सकता है।

टॉक्सिक वर्सेज धुरंधर 2

दोनों फिल्मों के बारे में खास बातें

1.धुरंधर: द रिवेंज

- लीड एक्टर : रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल

- निर्देशक : आदित्य धर

- जॉनर : स्पाई थ्रिलर (सच्ची घटनाओं पर आधारित)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में सिर्फ ‘टॉक्सिक’ या ‘धुरंधर 2’ नहीं, रिलीज होंगी कुल 9 फिल्में

2. टॉक्सिक

- लीड एक्टर : यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी

- निर्देशक : गीतू मोहनदास

- जॉनर : वायलेंट एक्शन थ्रिलर

क्या यश दे पाएंगे रणवीर को मात?

फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म बढ़त बनाए हुए है, लेकिन 'टॉक्सिक' के पास अभी दो हफ्तों का समय है। यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और फिल्म की स्टार-कास्ट (नयनतारा और कियारा आडवाणी) इस फासले को कम कर सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 19 मार्च को कौन बॉक्स ऑफिस पर राज करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यामी गौतम ने रिलीज से पहले देख ली धुरंधर 2, कहा- आदित्य धर ने अपनी पूरी लाइफ...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।