Shahid Kapoor Rashmika Mandanna Kriti Sanon Cocktail 2 tentative Release Date Aug to Oct 2026 Maddock Films कब रिलीज होगी शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की कॉकटेल 2?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कब रिलीज होगी शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की कॉकटेल 2?

साल 2026 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की कॉकटेल 2 रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म अगस्त से अक्टूबर के बीच रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी रिलीज डेट की कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। 

Wed, 31 Dec 2025 02:06 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कब रिलीज होगी शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की कॉकटेल 2?

साल 2026 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज होगी। ये फिल्म साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल होगी। कॉकटेल 2 की कुछ-कुछ शूटिंग पूरी हो चुकी है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस का ये इंतजार 2026 में अगस्त से अक्टूबर के बीच खत्म हो सकता है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

कब रिलीज हो सकती है कॉकटेल?

मूवी रिव्यूज के एक्स हैंडल पर दी जानकारी के मुताबिक, कॉकटेल 2 अगले साल के थर्ड क्वार्टर में रिलीज हो सकती है। रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन का शूट जोर-शोर से चल रहा है। फिल्म अगस्त से अक्टूबर के बीच रिलीज हो सकती है।

मैडडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस की है फिल्म?

कॉकटेल 2 को मैडडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है प्यार का पंचनामा बनाने वाले लव रंजन ने। कॉकटेल 2 को डायरेक्टर होमी अदाजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। कॉकटेल को भी अदाजानिया ने ही डायरेक्ट किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकटेल 2 का दिल्ली में होगा शूट, प्रदूषण को देखते हुए मेकर्स करेंगे खास इंतजाम

कॉकटेल का है सीक्वल

कॉकटेल में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायाना पेंटी मुख्य किरदार में नजर आए थे। कॉकटेल में दोस्ती और प्यार के रिश्तों की कहानी दिखाई गई थी। फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। कॉकटेल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में-सीरीज, लिस्ट में शाहिद की एक पुरानी मूवी

होमी ने इन फिल्मों को किया है डायरेक्ट

होमी के डायरेक्शन की बात करें उन्होंने मर्डर मुबारक, सास बहू और फ्लैमिंगो, अंग्रेजी मीडियम और बीइंग सायरस जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। उनकी फिल्म मर्डर मुबारक साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।