Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 vs Baahubali 2 Box Office Collection report धुरंधर 2 के सामने पुष्पा 2 और बाहुबली 2, नंबर 1 के रास्ते में ये फिल्म बन रही सबसे बड़ा रोड़ा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 के सामने पुष्पा 2 और बाहुबली 2, नंबर 1 के रास्ते में ये फिल्म बन रही सबसे बड़ा रोड़ा

Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ को मात दे देगी। हालांकि, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 हिंदी फिल्म बनने में अभी समय है।

Tue, 31 March 2026 10:30 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 के सामने पुष्पा 2 और बाहुबली 2, नंबर 1 के रास्ते में ये फिल्म बन रही सबसे बड़ा रोड़ा

भारतीय सिनेमा के इतिहास में जब भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात होती है तो साउथ की 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' का नाम आता है। लेकिन बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' ने इस सिंहासन को चुनौती देना शुरू कर दिया है। मात्र 13 दिनों में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 1300 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना चुकी है।

टेबल से समझिए पूरा डेटा

फिल्मभारतीय बॉक्स ऑफिसवर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
बाहुबली 21,030.42 करोड़ रुपये1,788.06 करोड़ रुपये
पुष्पा 21,234.10 करोड़ रुपये1,742.10 करोड़ रुपये
धुरंधर 2872.17 करोड़ रुपये1,392.23 करोड़ रुपये
,

क्या 'धुरंधर 2' रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

इंडिया नेट कलेक्शन: अगर बात भारत के बॉक्स ऑफिस की करें तो 'पुष्पा 2' नंबर 1 पर है। इस फिल्म ने 1,234.10 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में 'धुरंधर 2' को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी करीब 360 करोड़ की और जरूरत है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस तरह से फिल्म दूसरे हफ्ते में प्रदर्शन कर रही है, यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड तक 1,100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी और बहुत जल्द ‘पुष्पा 2’ को भी मात दे देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब पर लीक हुआ धुरंधर 2 का पायरेटेड वर्जन, यूजर्स ने की एक्शन लेने की बात

वर्ल्डवाइड ग्रॉस: फिल्म का मौजूदा वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,392 करोड़ से अधिक हो चुका है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के लिए ‘पुष्पा 2’ या ‘बाहुबली 2’ चुनौती नहीं हैं। उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘दंगल’ है। ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 2,070.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर ‘धुरंधर 2’, ‘दंगल’ को मात दे देती है तो ये आदित्य धर की जिंदगी का ऐतिहासिक पल बन जाएगा।

आज पार करेगी 900 करोड़ का आंकड़ा

आज यानी डे13 पर 'धुरंधर 2' भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। यदि फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो वीकेंड तक यह 1,000 करोड़ (भारतीय बॉक्स ऑफिस पर) क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

उम्मीदें

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म केवल एक सीक्वल नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की बॉक्स ऑफिस पर वापसी का शंखनाद है। हालांकि 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' के लाइफटाइम आंकड़े अब भी एक चुनौती हैं, लेकिन जिस 'रॉकेट' की रफ्तार से यह फिल्म बढ़ रही है यह बहुत जल्द उन्हें पीछे छोड़ देगी और ‘दंगल’ को चुनौती देना शुरू कर देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: ‘धुरंधर 2’ का जारी है बॉक्स ऑफिस पर तूफान, आज पार करेगी ऐतिहासिक आंकड़ा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।