Know about Akshay Kumar Top IMDb Rated Movies before bhoot bangla release अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा रेटिंग वालीं 5 फिल्में, क्या आपने सारी देखी हैं?
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय कुमार की सबसे ज्यादा रेटिंग वालीं 5 फिल्में, क्या आपने सारी देखी हैं?

अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा रेटिंग वालीं 5 फिल्में, क्या आपने सारी देखी हैं?

अक्षय और प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'दे दना दन' जैसी फिल्में दी हैं। 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले, आइए नजर डालते हैं अक्षय की उन 5 फिल्मों पर जिनकी रेटिंग आज भी मिसाल है।

Vartika TolaniWed, 15 April 2026 02:56 PM
1/7

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल हैं।

2/7

एडवांस बुकिंग

सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग के जरिए 8,214 टिकट्स बिकी हैं और फिल्म ने 14.3 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। आइए 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार की टॉप रेटिंग वाली फिल्में कौन-सी हैं और उन्होंने कितना कमाया था।

3/7

हेरा फेरी (2000)

हेरा फेरी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से कुल 21.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस से 16.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

4/7

ओएमजी (2012)

'ओएमजी: ओह माय गॉड' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से कुल 149.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.1 है। भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने 109.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

5/7

स्पेशल 26 (2013)

'स्पेशल 26' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 103.04 करोड़ रुपये और भारतीय बॉक्स ऑफिस से 90.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

6/7

बेबी (2015)

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 142.98 करोड़ रुपये और भारतीय बॉक्स ऑफिस से 129.02 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

7/7

फिर हेरा फेरी (2006)

'फिर हेरा फेरी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 55.11 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से कुल 69.13 करोड़ की कमाई की थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।