Ram Gopal Varma Slams Film Industry Silence Dhurandhar 2 Success says study it or get ready to bury धुरंधर 2 की सफलता पर फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर भड़के राम गोपाल वर्मा, फिल्म को बताया 'डायनासोर', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 की सफलता पर फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर भड़के राम गोपाल वर्मा, फिल्म को बताया 'डायनासोर'

राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखकर एक बार फिर धुरंधर 2 की तारीफ की है। इसी के साथ उन्होंने धुरंधर 2 की सफलता पर फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी को लेकर सवाल भी उठाया है। 

Sun, 29 March 2026 10:00 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 की सफलता पर फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर भड़के राम गोपाल वर्मा, फिल्म को बताया 'डायनासोर'

धुरंधर 2 सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। फिल्म की हर जगह चर्चा हो रही है। धुरंधर 2 की तारीफों के बीच एक बार फिर राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ की है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म की तारीफ के साथ ही फिल्म की सफलता पर इंडस्ट्री की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लताड़ लगाई है। राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 को डायनासोर बताया है।

फिल्म इंडस्ट्री की खामोशी पर राम गोपाल वर्मा ने उठाया सवाल

राम गोपाल वर्मा ने आज यानी 29 मार्च को एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा- “अब जबकि आदित्य धर फिल्म्स ने फिल्म इंडस्ट्री के ठीक नीचे इतना बड़ा बम फोड़ दिया है, तो बाकी फिल्म इंडस्ट्री की खामोशी चौंकाने वाली है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2: शूटिंग के दौरान कैसे प्रेग्नेंट दीपिका का ख्याल रखते थे रणवीर सिंह?

'ये तो बस प्रोपेगेंडा है...ये जल्द ही खत्म'

राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा- “मुझे नहीं पता ऐसा इसलिए है क्योंकि धुरंधर 2 के धमाके ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को आउटरस्पेस में फेंक दिया है और उनकी तालियां लंबे डिस्टेंस की वजह से यहां पहुंच नहीं पा रही हैं, या वो लोग इनकार में डूबे हुए, और एक दूसरे से फुसफुसा रहे हैं- ये तो बस प्रोपेगेंडा है...ये जल्द ही खत्म हो जाएगा, ताकि वो रेंगते हुए वापस आ सकें और वही अपनी पुरानी घिसी-पिटी फिल्में बनाना शुरू कर सकें।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' में जमील मेरा पहला फेमस किरदार नहीं, राकेश ने किया इस फिल्म का जिक्र

राम गोपाल वर्मा ने पूछा- कोई इतना मूर्ख कैसे हो सकता है

राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा- लेकिन क्या यह बेहद नासमझी नहीं है कि डायनासोर जैसी धुरंधर 2 फिल्म को नजरअंदाज किया जाए, जो आपके सामने खड़ी है और अपनी बॉक्स ऑफिस की दहाड़ से आपके पैरों चले जमीन हिरा रही है? भला कोई इतना मूर्ख कैसे हो सकता है कि उससे मुंह फेर ले?

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को राम गोपाल वर्मा की सलाह

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री में अपने सभी साथियों को एडवाइस देना चाहेंगे कि धुरंधर 2 को गंभीरता से लें और एक अल्ट्रा फ्रेश फिल्ममेकिंग कोर्स की तरह उसका अध्यन करें या फिर 19 मार्च 2026 से पहले के सिनेमा के कब्रिस्तान में हमेशा के लिए दफन होने का जोखिम उठाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच वायरल हुआ 'कुर्बानी' मूवी का वीडियो, जानें क्या है?

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कमाल

बता दें, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म 10 दिनों में कई रिकॉर्ड्स कायम कर चुकी है। नॉर्थ अमेरिका में धुरंधर 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।