dhurandhar 2 crosses bobby and sholay in overseas box office collection in 12 days close to baahubali 2 know top 15 film धुरंधर 2 ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में बॉबी और शोले को छोड़ा पीछे, देखें कितना पैसा बरसा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में बॉबी और शोले को छोड़ा पीछे, देखें कितना पैसा बरसा

धुरंधर 2 विदेश में कमाई करने वाली टॉप 15 फिल्मों की लिस्ट में तेजी से ऊपर बढ़ रही है। इसने बॉबी और शोले जैसी क्लासिक फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानिए अब आदित्य धर की फिल्म का अगला टारगेट कौन है।

Tue, 31 March 2026 12:13 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में बॉबी और शोले को छोड़ा पीछे, देखें कितना पैसा बरसा

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पुराने कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। 12 दिनों में फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 1392.23 करोड़ रुपये यानी 1400 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन कर लिया है। मूवी जल्द ही ऑल टाइम ग्रॉसर दंगल, पुष्पा 2 और बाहुबली 2 को पार करती दिख रही है। धुरंधर 2 रिवेंज ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज भी तगड़ी कमाई की है। इसके साथ ही विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कुछ बड़ी फिल्मों को धुरंधर 2 ने पीछे छोड़ दिया है। इनमें कल्कि, धुरंधर, पुष्पा 2, केजीएफ चैप्टर 2 के अलावा बॉबी और शोले जैसी क्लासिक फिल्में भी शामिल हैं।

बैन के बावजूद बड़ी मूवीज को टक्कर

रणवीर सिंह स्टारर मूवी धुरंधर 2 गल्फ कंट्रीज में बैन है, इसके बावजूद विदेशों में इसकी कमाई नए रिकॉर्ड्स बना रही है। 12 दिनों में मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 872.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडियन ग्रॉस कमाई की बात करें तो यह 1042.23 करोड़ है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1392.23 करोड़ है इसमें ओवरसीज कलेक्शन 350 करोड़ रुपये है। धुरंधर 2 नॉर्थ अमेरिका में काफी देखी जा रही है। यहां पर इस मूवी ने बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओवरऑल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2 अब सिर्फ दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 से पीछे है। यहां डालते हैं ओवरसीज ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 15 फिल्में...

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने आगे पुष्पा 2 और बाहुबली 2, नंबर 1 के रास्ते में ये फिल्म बन रही रोड़ा

ओवरीज टॉप 15 टॉपर्स

  • दंगल
  • सीक्रेट सुपरस्टार
  • बजरंगी भाईजान
  • पठान
  • जवान
  • बाहुबली 2
  • आरआरआर
  • धुरंधर 2
  • कल्कि 2898 एडी
  • धुरंधर
  • पुष्पा 2 द रूल
  • केजीएफ चैप्टर 2
  • बॉबी
  • शोले
  • एनिमल

    यहां देखें टॉप 15 फिल्मों की ओवरसीज कमाई

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आपको पता चला धुरंधर 2 में हमजा ने क्यों जलाई थी यालिना और जायान की फोटो?
फिल्मओवरसीज कमाई (रुपये)विदेशी मुख्य कमाई वाले मार्केट
दंगल1,521 करोड़चीन (मेन मार्केट)
सीक्रेट सुपरस्टार822 करोड़चीन
बजरंगी भाईजान482 करोड़चीन, गल्फ कंट्रीज
पठान412 करोड़यूएसए, यूके, यूएई
जवान400 करोड़यूएसए, यूएई
बाहुबली 2380 करोड़यूएसए, जापान
आरआरआर356 करोड़यूएसए जापान
धुरंधर 2342 करोड़नॉर्थ अमेरिका (बंपर कमाई)
कल्कि 2898 एडी324 करोड़यूएसए, कनाडा
धुरंधर293 करोड़यूएसए, ऑस्ट्रेलिया
पुष्पा 2 रूल261 करोड़यूएसए, गल्फ कंट्रीज
केजीएफ चैप्टर 2242 करोड़यूएसए, गल्फ कंट्रीज
बॉबी243 करोड़सोवियत संघ
शोले233 करोड़सोवियत संघ
एनिमल230 करोड़यूएसए, कनाडा
,

क्यों हो रही है शोले और बॉबी से तुलना

शोले और बॉबी इंडियन सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्में हैं जिनके विदेश में बंपर टिकट्स बिके थे। इन फिल्मों का रिकॉर्ड लंबे समय तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई। धुरंधर ने इनके कलेक्शन को महज 12 दिनों में क्रॉस कर दिया है और फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में है। हालांकि फुटफॉल के मामले ये फिल्में कहीं आगे हैं फिर भी माना जा रहा है कि धुरंधर 2 रीसेंट टाइम की बड़ी फिल्मों जैसे RRR, बाहुबली 2 यहां तक कि जवान और पठान के ओवरसीज रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है।

नोट: शोले और बॉबी की उस समय की कमाई को आज के इनफ्लेशन रेट के हिसाब से कन्वर्ट किया गया है। 1973 में बॉबी की विदेशी कमाई 7.1 करोड़ थी। इसको आज की कीमत के हिसाब से बदला गया है। वहीं 1975 में शोले की विदेशों में कमाई 6.5 करोड़ थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के बाद आएगा पार्ट 3? कर्नल भूपिंदर शाही बोले- काम चल रहा है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।