Dhurandhar 2 Alleged to Copy story script Writer Claims Aditya Dhar Film Lifted From His Story Dhurandhar 2: धुरंधर-2 के मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप! अब कोर्ट में होगी आर-पार की लड़ाई?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2: धुरंधर-2 के मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप! अब कोर्ट में होगी आर-पार की लड़ाई?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म एक बार फिर विवादों में है। एक स्क्रिप्ट राइटर ने इस फिल्म पर कहानी चुराने और फिर इसे बदलकर प्रोपेगेंडा स्टाइल में पेश कर दिया है। आरोप है कि राइटर कई बार इस कहानी को अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस के पास लेकर गए थे।

Tue, 31 March 2026 10:08 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2: धुरंधर-2 के मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप! अब कोर्ट में होगी आर-पार की लड़ाई?

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फिल्म 'धुरंधर 2' एक बार फिर विवादों के घेरे में है। पहले पार्ट से ही FIR और कानूनी मामलों का सामना कर रही इस फ्रेंचाइजी पर अब कहानी चोरी करने का आरोप लग गया है। फिल्ममेकर और राइटर संतोष कुमार आरएस ने दावा किया है कि 'धुरंधर 2' की स्क्रिप्ट उनके ऑरिजनल काम से कॉपी की गई है। संतोष के मुताबिक फिल्म देखने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि फिल्म की कहानी और इसके मुख्य हिस्से उनकी साल 2023 में लिखी गई स्क्रिप्ट से हूबहू मिलते हैं। उन्होंने अब इस मामले को लेकर मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का इशारा किया है।

कई बड़े प्रोडक्शन्स के पास लेकर गए थे स्क्रिप्ट

संतोष कुमार आरएस ने मीडिया के साथ बातचीज में बताया कि उन्होंने अपनी इस कहानी पर बहुत मेहनत की थी और इसे नवंबर 2023 में 'स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन' के साथ आधिकारिक तौर पर रजिस्टर भी कराया था। उनका दावा है कि वह अपनी इस स्क्रिप्ट को लेकर सोनी पिक्चर्स, ज़ी स्टूडियोज, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के पास गए थे। संतोष ने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट में लीड रोल के लिए आदित्य रॉय कपूर को कास्ट करना चाहते थे और उन्होंने अपना विजन कई बड़े स्टूडियोज के साथ शेयर किया था। उनके पास सबूत के तौर पर ईमेल और अन्य दस्तावेज भी मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर बॉबी, शोले को छोड़ा पीछे, देखें बरसा कितना पैसा

'पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दी गई मेरी कहानी'

लेखक संतोष कुमार ने फिल्म की सक्सेस को स्वीकारते हुए अपनी निराशा जाहिर की है। संतोष का आरोप है कि उनकी कहानी का गलत इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके मूल विचार को बदलकर इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा का रूप दे दिया गया है, जबकि उनका उद्देश्य केवल एक मनोरंजक फिल्म बनाना था। संतोष का कहना है कि उनकी यह लड़ाई निजी नहीं है, बल्कि वह उन स्ट्रगलिंग लेखकों के लिए भी आवाज उठा रहे हैं जो छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर बॉलीवुड आते हैं, लेकिन सपोर्ट की कमी के कारण उनके साथ धोखा हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की धूम के बीच भड़के कॉलिंग सहमत के ऑथर- मेघना को राजी देकर की गलती

तो अब कोर्ट में होगी आर-पार की लड़ाई?

फिल्म 'धुरंधर 2' के मेकर्स और निर्देशक आदित्य धर की तरफ से फिलहाल इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। दूसरी तरफ संतोष कुमार ने साफ किया है कि वह अपनी कहानी के हक के लिए लीगल रास्ता अपनाएंगे। बता दें कि 'धुरंधर' और 'धुरंधर - द रिवेंज' पहले ही विवादों के दौर से गुजर रही हैं, ऐसे में इस ताजा विवाद ने फिल्म की टीम के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।