पाकिस्तान में बैन धुरंधर पर इवेंट में बिलावल भुट्टो की एंट्री पर बजा- फस्ला गाना, लोग बोले- ये दोगलापन है
धुरंधर के खिलाफ पाकिस्तान याचिकाएं दी जा रही हैं वहीं एक इवेंट में बिलावल भुट्टो की एंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फस्ला गाना बज रहा है। अब लोग इसे पाकिस्तान का दोगलापन बताकर ट्रोल कर रहे हैं।

रणवीर सिंह स्टारर मूवी धुरंधर पाकिस्तान में बैन है। हालांकि वहां लोग चोरी-चोरी यह फिल्म जमकर देख रहे हैं। अब बिलावल भुट्टो का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह किसी पार्टी में हैं और बैकग्राउंड में धुरंधर का याखी दूस दूस (फस्ला) गाना बज रहा है। इस क्लिप पर लोग लिख रहे हैं कि एक तरफ तो पाकिस्तान के लोग इसे नैशनल इंसल्ट बताकर मानहानी कि मुकदमा करने की बात कर रहे हैं, दूसरी ओर फिल्म से ऑब्सेस्ड भी हैं।
कोर्ट में केस, इवेंट में गाना
पाकिस्तान धुरंधर फिल्म का विरोध ये कहकर कर रहा है कि इसमें पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। वहीं फिल्म और इसके गाने के लिए दीवानगी को छिपा भी नहीं पा रहे। एक वायरल क्लिप में पीपीपी चीफ बिलावल भुट्टो किसी फंक्शन में पहुंचे हैं। उनका स्वागत किया जाता है और Fa9la गाना बज रहा है। X पर यह क्लिप पोस्ट करके एक ने लिखा है, धुरंधर म्यूजिक पाकिस्तानी पॉलिटिशनयन बिलावल भुट्टो की एंट्री में बजाया जा रहा है। दूसरी तरफ इस भारतीय ब्लॉकबस्टर के खिलाफ पाकिस्तानी कोर्ट में केस किए जा रहे हैं। पब्लिक इवेंट्स में ये लोग गाने खुलेआम बजा रहे हैं।
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
इस क्लिप पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं, एक ने लिखा है, विडंबना ये है कि पाकिस्तान में धुरंधर के खिलाफ कानूनी लड़ाई इसलिए है कि मूवी ने पीपीपी की छवि खराब की और इसका म्यूजिक बिलावल भुट्टो के इवेंट में बड़े गर्व से बजाया जा रहा है। कितने दोगले लोग हैं। एक ने लिखा है, ये लोग सिनेमा का मजा ले रहे हैं। कुछ लोग यह भी लिख रहे हैं कि यह बहरीनी गाना है।
चोरी-छिपे धुरंधर देख रहे पाकिस्तानी
धुरंधर पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद यहां के लोग धड़ल्ले से चुपचाप यह फिल्म देख रहे हैं। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, बैन होने के बावजूद पाकिस्तान में यह फिल्म 2 मिलियन बार गैर कानूनी तरीके से डाउनलोड की गई है। यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी पाइरेटेड फिल्म बन गई है। इसने रजनीकांत की 2.0 और शाहरुख खान की रईस को पीछे छोड़ दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन