Deepika padukone vs Alia bhatt know about their education qualification दीपिका पादुकोण या आलिया भट्ट, कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा? एक 10वीं तो दूसरी है 12वीं पास, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दीपिका पादुकोण या आलिया भट्ट, कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा? एक 10वीं तो दूसरी है 12वीं पास

Actress Education Qualification: दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को तो आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि उन्होंने की क्लास तक पढ़ाई की है? नहीं! आइए बताते हैं।

Mon, 5 Jan 2026 08:08 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
दीपिका पादुकोण या आलिया भट्ट, कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा? एक 10वीं तो दूसरी है 12वीं पास

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट, दोनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे से बहुत अलग हैं। एक तरफ, दीपिका ने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आकर बॉलीवुड में ये मुकाम हासिल किया है। दूसरी तरफ, फिल्मी बैकग्राउंड से आने वालीं आलिया भट्ट ने अपनी मेहनत से लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बनाया है। हालांकि, पढ़ाई के मामले में दोनों एक जैसी हैं। दोनों ने ही कोई डिग्री हासिल नहीं की है।

दीपिका पादुकोण

2017 में जब हेमा मालिनी की बायोग्राफी ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ लॉन्च हुई थी तब दीपिका ने अपने एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताया था। दीपिका ने कहा था कि सक्सेस पाने के लिए ‘सैक्रिफाइस और डेडिकेशन’ की जरूरत होती है इसलिए उन्होंने करियर को आगे बढ़ाने के लिए कॉलेज छोड़ दिया था।

दीपिका पादुकोण

कितनी पढ़ी लिखी हैं दीपिका?

उन्होंने बताया था कि वह कॉलेज नहीं जा पाईं। दीपिका ने कहा था कि वह एक मॉडल के तौर पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और उनके लिए पढ़ाई कंटिन्यू रखना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में वह सिर्फ अपनी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई ही पूरी कर पाईं। उन्होंने एक साल का कोर्स करने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली मुंबई अप डाउन करने की वजह से कोर्स पूरा नहीं कर पाईं । फिर उन्होंने डिस्टेंस एजुकेशन से डिग्री लेने की कोशिश की, लेकिन वह भी पूरी नहीं कर पाईं। नतीजतन, वह 12वीं पास रह गईं।

आलिया भट्ट

आलिया ने जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ाई की, लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। बहुत कम लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट सिर्फ 10वीं पास हैं। हालांकि, वह पढ़ाई में अच्छी थीं। उन्होंने 10वीं में 71 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

आलिया भट्ट

क्यों छोड़ा स्कूल?

आलिया भट्ट दो साल की उम्र से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उनके घर पर भी यह तय हो गया था कि वह 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रखेंगी। लेकिन जब उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म के ऑडिशन के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने 12वीं का एग्जाम भी नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
ये भी पढ़ें:2016 में हुआ था तलाक, अब फोर मोर शॉट्स के इस एक्टर को कर रही हैं डेट कीर्ति
ये भी पढ़ें:कुमुद मिश्रा की पत्नी से मिले? ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में बनी थीं श्रद्धा की मां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।