कुमुद मिश्रा की पत्नी से मिले हैं आप? ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में बनी थीं श्रद्धा कपूर की मां
कुमुद मिश्रा और आयशा रजा को जानते हैं? दोनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों से अच्छा काम कर रहे हैं। ये दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों की इंटर कास्ट मैरिज हुई है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर कुमुद मिश्रा को जानते हैं आप? आपने इन्हें ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘रांझणा’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘थप्पड़’, ‘सूर्यवंशी’ जैसी कई फिल्मों में देखा होगा। आज हम आपको इनके नहीं, बल्कि इनकी वाइफ के बारे में बताने वाले हैं। इनकी वाइफ भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह लीड रोल में कम नजर आई हैं, लेकिन सपोर्टिंग रोल में कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
वाइफ का नाम
कुमुद मिश्रा की वाइफ का नाम आयशा रजा है। आयशा और कुमुद मिश्रा की इंटर कास्ट मैरिज हुई है। एक इंटरव्यू में कुमुद मिश्रा ने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात मानव कौल के नाटक ‘शक्कर के पांच दाने’ के दौरान हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से मिलकर कुछ महसूस हुआ। फिर दोनों ने मानव के अगले नाटक में साथ काम किया और इस तरह दोनों की कहानी शुरू हुई।
निराश हो गए थे दोनों
कुमुद ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि आयशा दूसरे धर्म की हैं और समाज को लेकर उनका नजरिया अलग है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शादी की। कुमुद ने हंसते हुए कहा था कि जब उन्होंने अपने परिवार को एक-दूसरे के बारे में बताया था तब उन्हें लग रहा था कि उनके परिवार वाले इस शादी का विरोध करेंगे क्योंकि यह हिंदू-मुस्लिम शादी थी, लेकिन उन्होंने विरोध नहीं किया और इस बात से वे दोनों बहुत निराश हुए थे क्योंकि उन्हें कुछ रोमांच चाहिए था।
बेटे का नाम
कुमुद और आयशा की शादी साल 2008 में हुई थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम कबीर है। कबीर के बारे में ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर नहीं है।
इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं आयशा
आयशा को आपने मदारी (2016), बेफिक्रे (2016), टॉयलेट – एक प्रेम कथा (2017), सोनू के टीटू की स्वीटी (2018), ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘आप जैसा कोई’ जैसी फिल्मों में देखा होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन