10 एपिसोड की कोरियन सीरीज, 8.5 है इस क्राइम थ्रिलर की IMDb रेटिंग, एडिंग देख चकरा जाएगा दिमाग
Netflix Crime Thriller Series: नेटफ्लिक्स पर कोरिया की एक मजेदार क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। इस सीरीज के सिर्फ 10 एपिसोड्स हैं।

Good Crime Thriller Series on Netflix: कोरियन ड्रामा देखते हैं? क्राइम थ्रिलर पसंद है? तो फिर आपको आज ऐसी कोरियन क्राइम थ्रिलर के बारे में बताते हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इस सीरीज में वही घिसी-पिटी पुलिस-चोर की कहानी नहीं दिखाई गई है। इस में हीरो संदिग्ध होता है और हिरोइन उसकी जांच कर रही होती है। इसकी एंडिंग देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।
सीरीज का नाम
इस कोरियन ड्रामा का नाम ‘फ्लावर ऑफ एविल’ (Flower of Evil) है। इसकी कहानी बेक ही-सुंग (ली जून-गी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पहचान छिपाकर रखता है और समाज के सामने एक आदर्श पति और पिता की छवि बनाकर रखता है। लेकिन असल में वह एक पुराने सीरियल किलर का बेटा होता और खुद भी कई क्राइम कर चुका होता है।

पूरी कहानी
अक्सर थ्रिलर सीरीज में इमोशन्स फीके पड़ जाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता है। बेक ही-सुंग की पत्नी चा जी-वोन (मून चै-वोन) डिटेक्टिव होती है। जब उसे अपने पति के असली चेहरे का पता चलता है, तो उसे समझ नहीं आता है कि वो क्या करे। एक पुलिस ऑफिसर की ड्यूटी निभाए या एक पत्नी का धर्म?
क्यों मिली 8.5 रेटिंग?
इस सीरीज में एक भी एपिसोड ‘फिलर’ जैसा नहीं लगता। हर मोड़ पर एक नया खुलासा होता है जो दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या इंसान का स्वभाव बदला जा सकता है, या 'खराब खून' जैसी कोई चीज वाकई होती है।
किन्हें देखनी चाहिए ये सीरीज?
यदि आप उन लोगों में से हैं जिन्हें दिमाग चकरा देने वाले ट्विस्ट के साथ इमोशनल कहानियां पसंद हैं, तो 'फ्लावर ऑफ एविल' आपकी वॉचलिस्ट में टॉप पर होनी चाहिए। यह सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि भरोसे और धोखे की कहानी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन