C Drama on netflix with good imdb rating and romantic scenes Amidst a Snowstorm of Love नेटफ्लिक्स पर है ये रोमांटिक C Drama, लोगों को आ रहा है पसंद, 7.9 है इसकी IMDb रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

नेटफ्लिक्स पर है ये रोमांटिक C Drama, लोगों को आ रहा है पसंद, 7.9 है इसकी IMDb रेटिंग

Romantic C Drama: नेटफ्लिक्स है? सी-ड्रामा पसंद है? फिर आपको 7.9 रेटिंग वाली ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। इसकी स्टाेरी भी कमाल है और इसमें रोमाटिंग सीन्स भी काफी हैं।

Wed, 28 Jan 2026 02:34 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
नेटफ्लिक्स पर है ये रोमांटिक C Drama, लोगों को आ रहा है पसंद, 7.9 है इसकी IMDb रेटिंग

Romantic Series on Netflix: अगर आपको सी-ड्रामा देखना पसंद है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको उस चाइनीज सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर है, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग अच्छी है और जिसमें काफी सारे रोमांटिक सीन्स हैं। ये सीरीज साल 2024 में आई थी और इसकी शूटिंग फिनलैंड में हुई है।

सीरीज का नाम

इस सीरीज का नाम ‘अमिडस्ट ए स्नोस्टॉर्म ऑफ लव’ (Amidst a Snowstorm of Love) है। इसमें यिन गुओ और लिन यिआंग की लव स्टोरी दिखाई गई है। दोनों प्रोफेशनल स्नूकर प्लेयर होते हैं। दोनों की मुलाकात विदेश में एक बर्फीली रात में होती है। पूरी सीरीज इन दोनों के करियर के संघर्ष और उनके बीच पनपते गहरे प्रेम को बिना किसी फालतू ड्रामे के दिखाती है।

अमिडस्ट ए स्नोस्टॉर्म ऑफ लव

आईएमडीबी रेटिंग

इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। इसने चीन के लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'Tencent' पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए थे। MyDramaList जैसे पोर्टल्स पर इसे 8.6/10 रेटिंग मिली है। अगर आप ये सीरीज देखना चाहते हैं तो आप नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज देख सकते हैं। ये सीरीज इंग्लिश या हिंदी में अवेलेबल नहीं है, लेकिन इंग्लिश सब-टाइटल्स दिए हुए हैं।

क्यों देखनी चाहिए ये सीरीज?

ये सीरीज उन लोगों के लिए एक परफेक्ट वॉच है जो 'स्लो-बर्न' रोमांस पसंद करते हैं। इसमें दोनों लीड एक्टर्स को रातों-रात प्यार नहीं होता, बल्कि छोटी-छोटी मुलाकातों और टेक्स्ट मैसेज की वजह से धीरे-धीरे प्यार होता है। इसके कुल 30 एपिसोड्स हैं और इसकी कहानी बाकी चाइनीज ड्रामा से काफी अलग है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सी ड्रामा पसंद है? देखो ये रोमांटिक सीरीज, नेटफ्लिक्स पर कर रही है स्ट्रीम
ये भी पढ़ें:देख डालो ये 7 कोरियन सीरीज, एक की 8.7 है IMDb रेटिंग, तो एक है 2024 का हिट शो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।