Border 2 And Mardaani 3 Box Office Collection Know Sunny Deol And Rani Mukerji MOvies Saturday Earning Box Office Collection: वीकेंड में 'बॉर्डर 2' ने लगाई दहाड़, तो 'मर्दानी 3' ने भी दी टक्कर, जानें- शनिवार का कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Box Office Collection: वीकेंड में 'बॉर्डर 2' ने लगाई दहाड़, तो 'मर्दानी 3' ने भी दी टक्कर, जानें- शनिवार का कलेक्शन

बॉर्डर 2' के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी सनी की ये फिल्म काफी कमाल दिखा रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का सामना अब रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से है। जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन?

Sun, 8 Feb 2026 05:58 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Box Office Collection: वीकेंड में 'बॉर्डर 2' ने लगाई दहाड़, तो 'मर्दानी 3' ने भी दी टक्कर, जानें- शनिवार का कलेक्शन

Border 2 VS Mardaani 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज लगातार बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का सभी ने सालों इंतजार किया है। 'बॉर्डर 2' फिल्म साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। 'बॉर्डर 2' के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी सनी की ये फिल्म काफी कमाल दिखा रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का सामना अब रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से है। तो चलिए देखते हैं इन दोनों फिल्मों ने वीकेंड पर क्या बवाल मचाया है?

वीकेंड पर क्या रहा 'बॉर्डर 2' का हाल

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' डे वन से ही काफी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसे बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। पहले हफ्ते फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते 70.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, शनिवार के कलेक्शन की बात करे तो sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने 4.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 301.50 करोड़ रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ही किरदार अलग-अलग एक्टर्स, अमिताभ के इन रोल्स में नजर आए शाहरुख और ऋतिक

शनिवार को 'मर्दानी 3' ने कितना किया कलेक्शन

रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' 30 जनवरी, 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक बार फिर से रानी ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दिया। 'मर्दानी 3' का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ हुआ है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, शनिवार को बॉक्स ऑफिस इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन 'मर्दानी 3' ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 30.90 करोड़ रुपये हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।