The same character was played by different actors Shah Rukh Khan and Hrithik Roshan Varun Dhawan appeared एक ही किरदार अलग-अलग एक्टर्स ने निभाया, अमिताभ के इन रोल्स में नजर आए शाहरुख और ऋतिक
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनएक ही किरदार अलग-अलग एक्टर्स ने निभाया, अमिताभ के इन रोल्स में नजर आए शाहरुख और ऋतिक

एक ही किरदार अलग-अलग एक्टर्स ने निभाया, अमिताभ के इन रोल्स में नजर आए शाहरुख और ऋतिक

बॉलीवुड की कई फिल्मों के सीक्वल में कई बार मेन कैरेक्टर को हर बार बदल दिया जाता है। जैसे सालों पहले रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र लीड रोल में थे, लेकिन जब इसे दोबारा बनाया गया तो इसके किरदारों को बदल दिया।  

Priti KushwahaSat, 7 Feb 2026 04:15 PM
1/8

एक ही कैरेक्टर, जिसे अलग-अलग स्टार्स ने पर्दे पर निभाया

बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि एक ही फिल्म के कई सीक्वल बनते हैं। इन फिल्मों के नाम भले ही सेम हों, लेकिन उनके मेन कैरेक्टर को हर बार बदल दिया जाता है। जैसे सालों पहले रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र लीड रोल में थे, लेकिन जब इसे दोबारा बनाया गया तो इसके किरदारों को बदल दिया। ठीक ऐसा ही अमिताभ की 'डॉन' के साथ भी देखा गाय। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम और कैरेक्टरर्स सेम है, लेकिन इन्हें अलग स्टार्स ने प्ले किया है।

2/8

कुली नंबर 1

साल 1995 में आई कुली नंबर 1 में गोविंदा ने 'राजू' का रोल निभाया था। वहीं, साल 2020 में आई इसके रीमेक में 'राजू' का कैरेक्टर वरुण धवन ने निभाया।

3/8

भगत सिंह

'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' 2002 में अजय देवगन , बॉबी देओल ने '23 मार्च 1931: शहीद' 2002 और मनोज कुमार ने साल 1965 में 'शहीद', सोनू सूद  ने 'शहीद-ए-आजम', 2002। यही नहीं, 1963 में आई 'शहीद भगत सिंह' में शम्मी कपूर ने इस रोल को निभाया था।

4/8

देवदास (देवा)

1955 में आई बिमल रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म देवदास में दिलीप कुमार लीड रोल में था। शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित देवदास में लीड रोल में थे।

5/8

डॉन

साल 1978 में रिलीज हुई डॉन में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। वहीं,  2006 और 2011 में आई डॉन में शाहरुख खान लीड रोल में थे।

6/8

विजय दीनानाथ चौहान

अग्निपथ में अमिताभ बच्चन और इसके रीमेक में ऋतिक रोशन विजय के रोल में थे।

7/8

मंजुलिका

भूल भुलैया में मंजुलिका का रोल पहले विद्या बालन और इसके दूसरे पार्ट में तब्बू थीं।

8/8

गब्बर सिंह

 शोले (1975) में अमजद खान ने गब्बर का रोल निभाया था। वहीं, राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित 'शोले' के रीमेक 'आग' जो साल  2007 में आई थी, इसमें गब्बर सिंह के किरदार  का नाम 'बबन सिंह' नाम था। इसे अभिनेता अमिताभ बच्चन ने निभाया था।