आलिया भट्ट की 2026 में आएंगी ये फिल्में, लिस्ट में एक सीक्वल का नाम भी
Alia Bhatt Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की साल 2026 में कई सारी फिल्में शेड्यूल्ड हैं। आइए आपको उनकी आने वाली फिल्मों के नाम बताते हैं।

आलिया भट्ट की साल 2025 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। ऐसे में उनके फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि साल 2026 में उनकी चार फिल्में शेड्यूल्ड हैं। शेड्यूल्ड का मतलब इनकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स ने इन्हें साल 2026 में रिलीज करने का फैसला लिया है। आइए आपको उनकी शेड्यूल्ड फिल्मों के बारे बताते हैं।
लव एंड वॉर (Love and War)
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ में आलिया के अलावा रणबीर कपूर और विकी कौशल हैं। ये एक एपिक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म है, जिसकी रिलीज दिसंबर 2026 के लिए निर्धारित की गई है।

अल्फा (Alpha)
‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के ‘स्पाई यूनिवर्स’ की पहली फीमेक सेंट्रिक फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आएंगी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और यह 2026 की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्मों में से एक है।
ब्रह्मास्त्र - पार्ट टू: देव (Brahmastra - Part Two: Dev)
चर्चा है कि पार्ट दो में रणबीर कपूर के साथ एक और बड़ा सुपरस्टार नजर आ सकता है। हालांकि, अभी तक न तो एक्टर का नाम तो रिवील नहीं किया गया है और रिलीज डेट अनाउंस की गई है।

जी ले जरा (Jee Le Zaraa)
फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म भी 2026 के लिए शेड्यूल्ड है। इसमें प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन