Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 17 Ayushmann Khurrana Sara ali Khan film Sunrday Earring Drishyam 3 Karuppu Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 17: आयुष्मान की फिल्म ने तोड़ा पिछले 6 दिनों का अपना ही रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 17: आयुष्मान की फिल्म ने तोड़ा पिछले 6 दिनों का अपना ही रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन

टी-सीरीज और BR स्टूडियोज के सपोर्ट से बनी, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारिंग 'पति पत्नी और वो दो' रोमांटिक कॉमेडी को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। डे वन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

Mon, 1 June 2026 06:24 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 17: आयुष्मान की फिल्म ने तोड़ा पिछले 6 दिनों का अपना ही रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 17: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर काफी चर्चा में बने हैं। लव ट्रायंगल पर बनी आयुष्मान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। मूवी में आयुष्मान के साथ वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने लीड रोल में हैं। ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 17 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में अब फिल्म के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान की इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया।

50 करोड़ से अब इतने कदम दूर फिल्म

टी-सीरीज और BR स्टूडियोज के सपोर्ट से बनी, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारिंग 'पति पत्नी और वो दो' रोमांटिक कॉमेडी को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। डे वन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, रिलीज के साथ ही इसका कई बड़ी फिल्मों के साथ तगड़ा कॉम्पिटीशन है, इसके बावजूद ये अपनी पकड़ बनाए है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके बाद इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल आया है। ऐसे में अब इसके रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'पति पत्नी और वो दो' ने रविवार को 2.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'पति पत्नी और वो दो' का अबतक का कलेक्शन भारत में 46.95 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, संडे को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल

डे वाइज देखें 'पति पत्नी और वो दो' का कलेक्शन

वीक 129.00 करोड़ रुपये
वीक 212.95 करोड़ रुपये
डे 151.25 करोड़ रुपये
डे 161.75 करोड़ रुपये
डे 172.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन46.95 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेडरूम इंटीमेट सीन में बार-बार कट बोलने के बाद भी करती रहीं किसिंग सीन

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

'पति पत्नी और वो दो' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की 'दृश्यम' और सूर्या की 'करुप्पू' और अर्जुन सरजा की 'ब्लास्ट' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद 'पति पत्नी और वो दो' शानदार कमाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'तारक मेहता' की एक्ट्रेस का शॉकिंग दावा, IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर भेजता था मैसेज

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।