Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 53 Ranveer Singh Aditya Dhar Film Sunday Earring Clash Bhooth Bangla Raja Shivaji Dhurandhar 2 BO Day 53: वीकेंड पर 'धुरंधर 2' ने फिर दिखाया जलवा, रविवार को कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 BO Day 53: वीकेंड पर 'धुरंधर 2' ने फिर दिखाया जलवा, रविवार को कमा डाले इतने करोड़

 रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' में अपनी धांसू एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। 'धुरंधर 2' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। 'धुरंधर 2' के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' टक्कर दे रही है।

Mon, 11 May 2026 10:19 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 BO Day 53: वीकेंड पर 'धुरंधर 2' ने फिर दिखाया जलवा, रविवार को कमा डाले इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 53: हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए दो महीने होने वाले हैं, लेकिन आज भी ये मूवी अपना जलवा बिखेर रही है। 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी'धुरंधर 2' की चर्चा हो रही है। फिल्म के रिलीज को आज 53 दिन हो गए हैं। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ने लगी है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के आठवें रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 53वें दिन कितना कमा लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मदर्स डे' पर संजय ने मां संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें, आखिरी फोटो है बेहद खास

शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी 'धुरंधर 2'

रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' में अपनी धांसू एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। 'धुरंधर 2' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। 'धुरंधर 2' के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' टक्कर दे रही है। इसके बावजूद 'धुरंधर 2' ने वीकेंड यानी रविवार को शानदार कमाई की है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का शनिवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रविवार को 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 53 दिन का कलेक्शन भारत में 1,143.09 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काजोल से सनी देओल तक, 'मदर्स डे' पर स्टार्स ने मां संग बिताए पलों की

डे वाइज देखें 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

वीक 1674.17 करोड़ रुपये
वीक 2263.65 करोड़ रुपये
वीक 3110.60 करोड़ रुपये
वीक 454.70 करोड़ रुपये
वीक 519.52 करोड़ रुपये
वीक 612.45 करोड़ रुपये
वीक 75.58 करोड़ रुपये
डे 510.42 लाख रुपये
डे 520.90 लाख रुपये
डे 531.10 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन1,143.09 करोड़ रुपये
,

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'तुम्हारे पति ही बेटी के पिता है या फिर...',जब राजेश ने मौसमी से पूछा अजीब सवाल

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।