Bhoot bangla critic review taran Adarsh feels movie reminds 1979 release jaani dushman also bhool bhulaiyaa भूत बंगला देखने जा रहे हैं तो पढ़ लें तरण आदर्श का रिव्यू, बताया किन फिल्मों की दिलाएगी याद, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

भूत बंगला देखने जा रहे हैं तो पढ़ लें तरण आदर्श का रिव्यू, बताया किन फिल्मों की दिलाएगी याद

मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का रिव्यू किया है। उनका कहना है कि फिल्म एंटरटेनर है। अगर आपका मूवी देखने का मन है तो उनका रिव्यू पढ़ सकते हैं।

Thu, 16 April 2026 07:42 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
भूत बंगला देखने जा रहे हैं तो पढ़ लें तरण आदर्श का रिव्यू, बताया किन फिल्मों की दिलाएगी याद

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के रिव्यू आने शुरू हो चुके हैं। मूवी का प्रिव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से है। वहीं रिलीज 17 अप्रैल को हो रही है। यह प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जुगलबंदी वाली हॉरर कॉमेडी है। इसमें परेश रावल भी हैं। मूवी क्रिटिक तरण आदर्श इस फिल्म को देख चुके हैं और दर्शकों के लिए इसका रिव्यू भी डाला है। उन्होंने भूत बंगला को एंटरटेनर बताया है। रेटिंग साढ़े तीन स्टार दी है।

तरण आदर्श को कैसी लगी फिल्म

तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'यह एक एंटरटेनर है जो ज्यादातर हिस्सों में अच्छी है। अक्षय कुमार और प्रिदर्शन के कॉम्बो ने निराश नहीं किया है। फिल्म में डर व कॉमेडी का बैलेंस बराबरी से देखने को मिलता है।

जानी दुश्मन जैसी कहानी?

तरुण लिखते हैं, फिल्म की शुरुआती झलक देखकर लग सकता है कि इसकी कहानी जानी दुश्मन (1979) जैसी है। जिसमें सुनील दत्त, संजीव कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, जितेंद्र वगैरह थे लेकिन नई दुल्हनों को निशाना बनाने की बात छोड़ दें तो समानता वहीं खत्म हो जाती है।

इंटरवल के बाद आता है ट्विस्ट

करीब 2.45 घंटे की इस फिल्म का पहला हिस्सा ज्यादा हल्का-फुल्का और मजेदार है जबकि इंटरवल के बाद कहानी एक डार्क पास्ट की तरफ मुड़ती है। कॉमेडी अच्छी है, हालांकि कुछ सीन्स थोड़े नॉटी लग सकते हैं। वहीं फिल्म का डरावना माहौल इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया गया है, वीएफएक्स फिल्म की विजुअल अपील को बढ़ाता है।

इंगेजिंग है फिल्म

तरण आदर्श आगे लिखते हैं,प्रियदर्शन अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं उन्होंने ध्यान रखा है कि पूरा नैरेटिव इंगेजिंग रहे हालांकि स्क्रिप्ट और ज्यादा शार्प हो सकती थी और फिल्म की लंबाई थोड़ी कम कर सकते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानें भूत बंगला की एडवांस बुकिंग, धुरंधर-2 की डे 28 और डकैत की 6वें दिन की कमाई

भूल-भुलैया कि दिलाएगी याद

सेकेंड हाफ की बैकस्टोरी कहीं-कहीं भूल भुलैया की याद दिलाती है लेकिन इसका प्रेजेंटेशन थोड़ा सिंपल हो सकता था। इसके बावजूद निर्देशक बीच-बीच में कई सरप्राइज देकर दर्शकों को बांधे रखते हैं और इंटरवल ट्विस्ट जोरदार झटका देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भूत बंगला: सेट पर अक्षय ने किया ऐसा प्रैंक, पल भर को अटक गई थीं वामिका की सांसें

एक्टर्स की एक्टिंग

तरण ने अक्षय कुमार को उन्होंने टॉप फॉर्म में बताया है। उनके मुताबिक अक्षय की कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और डर से ह्यूमर में बदलाव देखना मजेदार है। तब्बू इफेक्टिव हैं, हालांकि उनके टैलेंट के हिसाब से उन्हें और दमदार सीन्स मिलने चाहिए थे। वहीं वामिका गब्बी और मिथिला पालकर को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिला। सपोर्टिंग कास्ट में परेश रावल और राजपाल यादव ने कई जोरदार हंसी वाले पल दिए हैं, जबकि दिवंगत असरानी भी अपनी छाप छोड़ते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने बताया, मां ने दी थी घर पर इनवेस्टमेंट की सीख, बोलीं- वड्डा सोच

देखनी चाहिए फिल्म?

तरण आदर्श को म्यूजिक ठीक-ठाक लगा और कहा कि रामजी आके भला करेंगे सबसे बेहतर गाना है जबकि बाकी गाने औसत हैं। फाइनल वर्ड में तरण लिखते हैं कि फनी मोमेंट्स और डरवाना माहौल बनाने वाली यह फिल्म देखने लायक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।