Bahubali 8 min Scene for which SS Rajamouli Spend 5 Crore Rupees बाहुबली के इस सीन पर खर्च हुए थे 5 करोड़ रुपये, राजामौली ने हर मिनट बहाया था 2000 लीटर पानी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बाहुबली के इस सीन पर खर्च हुए थे 5 करोड़ रुपये, राजामौली ने हर मिनट बहाया था 2000 लीटर पानी

Bahubali: राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' कई मामलों मे कल्ट थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में एक सीन ऐसा भी था जिसे शूट करने के लिए डायरेक्टर ने 5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे।

Wed, 21 Jan 2026 07:20 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
बाहुबली के इस सीन पर खर्च हुए थे 5 करोड़ रुपये, राजामौली ने हर मिनट बहाया था 2000 लीटर पानी

एसएस राजामौली की साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली - द बिगनिंग' एक कल्ट हिट साबित हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान कई तरह की पाबंदियां थीं, लेकिन उनके बावजूद राजामौली ने अपनी फिल्म में परफेक्शन लाने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसे शूट करने के लिए राजामौली ने 5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। राजामौली चाहते तो यह सीन VFX की मदद से बड़ी आसानी से शूट किया जा सकता था, लेकिन वो ग्राउंड पर चीजें करके उसे रियल फील के साथ दिखाना चाहते थे।

राजामौली को नहीं मिल रहा था वैसा व्यू

एक और भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि जिस सीन के लिए राजामौली ने इतने पैसे पानी की तरह बहा दिए वो सिर्फ 8 मिनट तक स्क्रीन पर रहने वाला था। तो चलिए जानते हैं क्या था यह सीन और इसके लिए क्यों राजामौली इसे बहुत रियल रखना चाहते थे? दरअसल यह राजामौली की फिल्म का ओपनिंग सीन था जिसे वह बहुत परफेक्ट रखना चाहते थे। यह वही झरने वाला सीन था जिससे प्रभास छलांग लगाते हैं। राजामौली ने देश भर के कई झरनों पर यह सीन करने को लेकर विचार किया लेकिन उन्हें मन मुताबिक व्यू नहीं मिल पा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉपर बनने के लिए धुरंधर को करनी होगी कितनी कमाई? जानें किन फिल्मों से पीछे
ये भी पढ़ें:धुरंधर ने तोड़ा बाहुबली 2, पठान, RRR के नाम ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए

हर मिनट बहाया गया 2000 लीटर पानी

इसके बाद राजामौली ने खुद ही एक वॉटरफॉल क्रिएट करने का फैसला कर लिया। उन्होंने रामोजी फिल्म सिटी में 25 क्रू मेंबर्स के साथ 100 फीट का एक सेट खड़ा किया। इसमें आधा से ज्यादा सेट को रियल रखा गया और बाकी को ग्रीन स्क्रीन से ढंक दिया। हर एक सेकंड इस सेट के ऊपर से 33 लीटर ऑफ पानी स्प्रे किया जा रहा था जो एक्ट करते वक्त प्रभास को असली वॉटरफॉल वाला फील देता। यानि कुल मिलाकर 2000 लीटर पानी हर मिनट इस सीन के लिए बहाया जा रहा था।

बना दी भारत की सबसे बड़ी ग्रीन स्क्रीन

इस पूरे सेटअप को ग्रीनस्क्रीन से कवर किया गया था जिसे उस वक्त के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा ग्रीनस्क्रीन सेट कहा जा सकता है। इतना ही नहीं, फिल्म में आप राजामौली को जो छलांग लगाते हुए देखते हैं वो असल में प्रभास ने किया था। इस तरह 8 मिनट के इस सीन को बनाने में 5 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था। ऐसी कई वजहें हैं जिनकी वजह से राजामौली को बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में गिना जाता है जो अपने सीन और अपनी फिल्म में परफेक्शन डालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।