asha bhosle sang songs for pakistani film sargam, the lead cast name will shock you आशा भोसले ने इस पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाए थे ये खूबसूरत गाने, हीरो-हीरोइन का नाम जान हो जाएंगे हैरान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आशा भोसले ने इस पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाए थे ये खूबसूरत गाने, हीरो-हीरोइन का नाम जान हो जाएंगे हैरान

आशा भोसले ने दुनियाभर के आर्टिस्ट के साथ काम किया था।लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान की फिल्म के लिए भी गाने गाए। इस फिल्म की कास्ट आपको हैरान कर देगी। गाने आज भी सुकून देते हैं। सुनिए आशा भोसले की आवाज में ये पाकिस्तानी गाने।

Tue, 14 April 2026 09:25 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आशा भोसले ने इस पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाए थे ये खूबसूरत गाने, हीरो-हीरोइन का नाम जान हो जाएंगे हैरान

आशा भोसले के निधन से दुनियाभर में शोक मनाया जा रहा है। कई विदेशी कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पाकिस्तान में भी आशा भोसले को याद किया जा रहा है। कई कलाकारों ने उनकी सिंगिंग जर्नी और बेमिसाल गानों के लिए उन्हें सलाम किया है। कई भाषाओं में यादगार गीत गाने वाली आशा का पाकिस्तान से भी कनेक्शन था। कम ही लोग जानते हैं कि दुनिया भर के आर्टिस्ट के साथ काम करने वाली आशा ने पाकिस्तान की फिल्म में अपनी आवाज दी थी। यहां सिंगर ने दो गाने गाए जो उस समय खूब मशहूर हुए।

आशा भोसले ने इस पाकिस्तानी फिल्म में गाए गाने

साल 1995 में एक पाकिस्तानी फिल्म सरगम रिलीज हुई थी। ये एक म्यूजिकल उर्दू फिल्म थी जिसे सयेद नूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म से मशहूर सिंगर अदनाम सामी खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं उनकी हीरोइन बनीं थीं एक्ट्रेस ज़ेबा बख्तियार जिन्हें आपने हिंदी फिल्म हिना में ऋषि कपूर के साथ देखा था। इस पाकिस्तानी फिल्म में कुल 11 गाने थे जिसमें से दो आशा भोसले ने गाए। फिल्म के ये दो गाने 'क्या है ये उलझन' और 'जरा ढोलकी बजाओ गोरियों' आशा भोसले की आवाज में यूट्यूब पर सुने जा सकते हैं। इन गानों को ज़ेबा पर फिल्माया गया। खास बात ये है कि इन गानों को फिल्म के हीरो अदनाम सामी ने कंपोज़ किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब आशा भोसले ने कह दी थी हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की बात

फिल्म के लीड थे पति-पत्नी

कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले यानी 1993 में इस लीड एक्टर ज़ेबा बख्तियार और अदनान सामी ने शादी कर ली थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी हुआ लेकिन ये शादी 1997 में टूट गई और दोनों ने तलाक ले लिया। उस समय अदनान सामी पाकिस्तानी थे। अब वो भारत के नागरिक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं उसे मरा हुआ नहीं…RD बर्मन के निधन पर टूट गई थीं आशा भोसले, गुलजार ने संभाला

जिंदगी भर गाए यादगार गाने

आशा भोसले की बात करें तो सिंगर ने अपने जीवन के 80 साल गायिकी को दे दिए। सिंगर 1940 के दशक से गायिकी करती आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी आवाज पर खूब मेहनत की ताकि वो उनकी बहन लता से अलग सुनाई दें। कई ग्लोबल आर्टिस्ट, बैंड के साथ गाने गाए। गिनीज वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में आशा भोसले का नाम दर्ज है। आशा अपनी आखिरी सांस तक गीत गाना चाहती थी। अब वो इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें पसंद किए जाने वाले लोग सिंगर को याद कर रहे हैं।




read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में हैं गोविंदा, शाहरुख, राजेश खन्ना समेत इन एक्टर्स का पुश्तैनी घर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।