when asha bhosle and himesh reshammiya controversy happened, she wanted to slapped him आशा भोसले ने कह दी थी हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की बात, पति RD बर्मन के खिलाफ नहीं सुनती थीं बुरा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आशा भोसले ने कह दी थी हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की बात, पति RD बर्मन के खिलाफ नहीं सुनती थीं बुरा

आशा भोसले अपने पति की विरासत और गायिकी को लेकर कुछ भी बुरा नहीं सुनती थीं। इसलिए उन्होंने एक विवाद के बाद हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की बात कह दी थी। बाद में ये मामला कुछ ऐसे सुलझा था।

Mon, 13 April 2026 03:07 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आशा भोसले ने कह दी थी हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की बात, पति RD बर्मन के खिलाफ नहीं सुनती थीं बुरा

आशा भोसले 92 साल की उम्र में इस दुनिया से चल बसी हैं। सिंगर ने कई दशकों के अपने करियर में हजारों गाने गाए और अब इन्हीं गानों की वजह से याद की जाएंगी। आशा भोसले अपने विचारों और विरासत को लेकर कुछ भी बुरा बर्दास्त नहीं करती थीं। इसलिए जब म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ उनका विवाद हुआ तो आशा भोसले ने उन्हें थप्पड़ मारने तक की बात कह दी थी।

आशा भोसले और हिमेश के बीच हुआ था विवाद

ये मामला साल 2006 का है है। उस समय हिमेश अपने गानों के लिए मशहूर हो रहे थे। उनके नाक से गाना गाने के चर्चे हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ANI को दिए एक इंटरव्यू में नाक से गाने के तरीके का बचाव किया और RD बर्मन का नाम ले दिया। हिमेश ने कहा था 'लीजेंडरी सिंगर जैसे RD बर्मन और नुसरत फ़तेह अली खान भी नाक से गाते हैं आशा भोसले 92 साल की उम्र में इस दुनिया से चल बसी हैं। सिंगर ने कई दशकों के अपने करियर में हजारों गाने गाए और अब इन्हीं गानों की वजह से याद की जाएंगी। आशा भोसले अपने विचारों और विरासत को लेकर कुछ भी बुरा बर्दास्त नहीं करती थीं। इसलिए जब म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ उनका विवाद हुआ तो आशा भोसले ने उन्हें थप्पड़ मारने तक की बात कह दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं उसे मरा हुआ नहीं…RD बर्मन के निधन पर टूट गई थीं आशा भोसले, गुलजार ने संभाला
आशा भोसले

हिमेश का कमेंट

ये मामला साल 2006 का है है। उस समय हिमेश अपने गानों के लिए मशहूर हो रहे थे। उनके नाक से गाना गाने के चर्चे हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ANI को दिए एक इंटरव्यू में नाक से गाने के तरीके का बचाव किया और RD बर्मन का नाम ले दिया। हिमेश ने कहा था 'लीजेंडरी सिंगर जैसे RD बर्मन और नुसरत फ़तेह अली खान की भी नाक से गाने की टोन उनकी ही तरह हाई है। बस ये बात आशा भोसले को पसंद नहीं आई थी।

आशा ने दिया हिमेश जो जवाब

हिमेश की इस बात पर आशा भोसले को गुस्सा आया था। उन्होंने पति RD बर्मन की विरासत पर एक भी शब्द नहीं सुना। आशा भोसले ने जवाब में कहा था ‘अगर कोई बर्मन साब के बारे में कहेगा कि उन्होंने नाक से गाया है तो उसे थप्पड़ मारा जाना चाहिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब आशा भोसले ने बिना इंसानों वाले इस बैंड के लिए गाया था ये रुलाने वाला गाना

आशा ने ऐसे किया माफ

बाद में हिमेश को अपनी गलती का एहसास हुआ कि उन्हें ज=खुद का बचाव करने के लिए किसी लीजेंडरी सिंगर का उदाहरण नहीं देना चाहिए था। हिमेश ने माफी मांगी और और आशा भोसले ने उन्हें माफ भी कर दिया। इस पूरे विवाद के बाद आशा ने हिमेश के लिए गाने भी गाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 साल की उम्र में बहन के सेक्रेटरी के साथ भाग गई थीं आशा भोसले

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।