Asha Bhosle death at 92 She held a Guinness World Record no singer can match in music history Asha Bhosle Dies: कोई नहीं तोड़ पाया आशा भोसले का ये रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Asha Bhosle Dies: कोई नहीं तोड़ पाया आशा भोसले का ये रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया। आशा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।  सिंगर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। क्या आप जानते हैं आशा ताई के नाम उनके नाम एक बेहतरीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

Sun, 12 April 2026 03:19 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Asha Bhosle Dies: कोई नहीं तोड़ पाया आशा भोसले का ये रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन बेहद दुखद है। आज म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद कीमती सितारा ओझल हो गया है। इस सतारे ने करीब चार दशकों तक अपनी चमक से पूरी दुनिया को रोशन किया। आज यानी 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया। आशा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। शनिवार को गायिका की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। सिंगर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। क्या आप जानते हैं आशा ताई के नाम उनके नाम एक बेहतरीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। आइए जानते हैं वो क्या है?

कई पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुकी हैं आशा ताई

आशा भोसले ने अपने म्यूजिक करियर में कई आइकॉनिक गाने दिए। उनके गानों को आज भी उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। आशा को उनके शानदार गानों को लिए कई कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। साल 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के तौर पर उन्हें 7 फिल्मफेयर पुरस्कार दिए जा चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 साल की उम्र में आशा भोसले ने लता के सेक्रेटरी से की थी शादी, फिर…

आशा ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्या आप जानते हैं आशा भोसले ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय महिला सिंगर बनी थीं। उन्हें साल 2005 में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इतना ही नहीं, उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। साल 2011 में सबसे ज्यादा स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। उन्होंने 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। इसी के चलते उन्हें ये बड़ा खिताब मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:92 की उम्र में आशा भोसले का निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

आशा भोसले के बारे में

बता दें कि आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर, 1933 में हुआ है। उन्होंने 1948 में 'चुनरिया' से करियर की शुरुआत की थी। पिछले 7 दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अपने करियर में आशा ने हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना लता मंगेशकर नहीं आशा भोसले गाने वाली थी, लेकिन फिर...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।