जब विनोद खन्ना के इस बिहेवियर पर भड़कीं थीं अर्जुन कपूर की नानी, कर दी थी ब्लैक लिस्ट करने की मांग
बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के बारे में अर्जुन कपूर की नानी सत्ती शौरी ने इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने एक्टर को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की थी। विनोद खन्ना के इस रवैए से परेशान थी प्रोड्यूसर।

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग के अलावा लुक्स और कद काठी की भी तारीफ होती थी। फिल्मों में शानदार काम करने के बाद एक्टर ने इंडस्ट्री छोड़ कर ओशो से जुड़ गए थे। कुछ साल फिल्मों से दूर रहने के बाद जब एक्टर ने फिल्मों में वापसी की तो कई प्रोड्यूसर्स को इनके तरीकों से दिक्कत होने लगीं। अर्जुन कपूर की नानी सत्ती शौरी मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रही हैं, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में विनोद खन्ना पर अपनी भड़ास निकाली थी।
विनोद खन्ना के इस बिहेवियर से परेशान थे प्रोड्यूसर
ये वो वक्त था जब विनोद खन्ना फिल्मों में वापसी कर रहे थे। उस समय एक्टर को फिल्म मिली फरिश्ते। इस फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र, श्रीदेवी और रजनीकांत जैसे एक्टर्स थे। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही थीं मोना शौरी की मां और अर्जुन कपूर की नानी सत्ती शौरी। उन्होंने लहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो विनोद खन्ना से परेशान रही हैं। उनके साथ काम करना बहुत मुश्किल था। वो सुबह 9 की शिफ्ट में दोपहर को आते और ढाई घंटे शूट कर चले जाते थे। इससे फिल्म प्रोड्यूसर का नुकसान होता था। उन्होंने विवोद खन्ना को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की थी।
सत्ती सौरी का गुस्सा
सत्ती शौरी ने कहा था, “मेरे पास अल्फाज़ नहीं है यह कहने के लिए कि विनोद खन्ना नाम के आदमी के साथ काम करना कितना मुश्किल है। आपको लोहे का दिल पत्थर का शरीर बनाना पड़ता है। आज तक उनके सारे प्रोड्यूसरों की हालत देख लीजिए क्या। ना वो कभी उठते हैं टाइम पे। ना कभी वह टाइम पे पहुंचते हैं। ना उन्होंने कभी यह सोचा है कि जो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर 9:30 को कैमरे मंगाते हैं, लाइटें मंगाते हैं, बाकी आर्टिस्टों को बुलाते हैं, हजार आदमी का क्राउड मंगाते हैं। उनकी शूटिंग पे दोपहर के 2:30 बजे पहुंचने से 5 घंटे में कितना पैसे का नुकसान होता है। उन्होंने कभी सोचा ही नहीं।”
ब्लैक लिस्ट करने की मांग
उन्होंने आगे कहा था, “आपको यह कभी पता ही नहीं होता रात को जब आप कल सुबह की शूटिंग रखते हैं कि विनोद खन्ना नाम का प्राणी जो है जंतु जो है वो अपने बिस्तर से उठकर सेट तक पहुंचेगा कि नहीं। 8 घंटे में से अगर आप 2:30 बजे आते हो और 4:00 बजे शूटिंग करके 4:30 बजे चले जाते हो। 8 घंटे में से 2 घंटा शूटिंग होती है। तो वह जो पैसा बाकी के 6 घंटे का प्रोड्यूसर का बर्बाद होता है 200 दिन वो क्यों विनोद खन्ना ना भरे वो क्यों डैमेजेस विनोद खन्ना ना पे करें तो यह प्रोफेशनल बिहेवियर नहीं है। मैं तो यह रिक्वेस्ट करूंगी कि इस तरह के आर्टिस्ट को तो ब्लैक लिस्ट कर देना चाहिए जिन्होंने प्रोड्यूसरों के घर डूबा दिए।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन