Who is Jeffrey Epstein 2020 Netflix Documentary 7 1 IMDb rating all you need to know about controversial man कौन हैं खबरों में छाए जेफरी एपस्टीन? 2020 में बनी थी 7.1 रेटिंग वाली यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री, Web-series Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं खबरों में छाए जेफरी एपस्टीन? 2020 में बनी थी 7.1 रेटिंग वाली यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री

Netflix Documentary: अगर आप दुनिया की खबरों में दिलचस्पी रखते हैं तो बीते दिनों में आपने कई बार जेफरी एपस्टीन या एपस्टीन फाइल्स जैसे नाम सुने होंगे। अगर आप एपस्टीन के बारे में जानना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं। 

Sun, 11 Jan 2026 06:55 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं खबरों में छाए जेफरी एपस्टीन? 2020 में बनी थी 7.1 रेटिंग वाली यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री

बीते कुछ दिनों से जैफरी एपस्टीन के बारे में सोशल मीडिया पर और खबरों में चर्चा हो रही है। एपस्टीन फाइल्स में जो खुलासे हुए उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। अगर आप भी ये खबरें पढ़ रहे हैं तो आपके दिमाग में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर जेफरी एपस्टीन कौन है? तो आप नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री जेफरी एपस्टीन: फिल्दी रिच देख सकते हैं। इस सीरीज में आपको जेफरी एपस्टीन से जुड़े अपराधों की हर एक कड़ी देखने को मिलेगी।

कब रिलीज हुई थी जेफरी एपस्टीन पर बनी डॉक्यूमेंट्री?

जेफरी एपस्टीन की मौत साल 2019 में हो गई थी। उनकी मौत मैनहट्टन के मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर में हुई थी। जेफरी ने करेक्शनल सेंटर में सुसाइड की थी। जेफरी की मौते के एक साल बाद यानी साल 2020 (27 मई) में जेफरी पर बनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई थी।

जेफरी एपस्टीन पर डॉक्यूमेंट्री में क्या-क्या?

जेफरी एपस्टीन: फिल्दी रिच में जेफरी के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं पर बात की है। इस सीरीज में बताया गया है कि जेफरी कैसे इतने अमीर बना और कैसे वो नाबालिग लड़कियों को टारगेट बनाता था।

जेफरी एपस्टीन: फिल्दी रिच

इस डॉक्यूसीरीज में विक्टिम्स के इंटरव्यूज, जेफरी केस को कवर करने वाले जर्नलिस्ट्स की बाइट्स और केस की जांच करने वाले डिटेक्टिव्स और एजेंट्स की जुबानी पूरे मामले को उजागर किया गया है।

कितनी है जेफरी एपस्टीन: फिल्दी रिच की IMDb रेटिंग?

जेफरी एपस्टीन: फिल्दी रिच में चार एपिसोड्स हैं। पहले एपिसोड का नाम है द हंटिंग ग्राउंड्स, दूसरे का नाम है फॉलो द मनी, तीसरे का नाम है द आइलैंड और चौथे का नाम है फाइंडिंग देयर वॉयस है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

कौन था जेफरी एपस्टीन और क्या है एपस्टीन फाइल्स?

जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी निवेशक और यौन अपराधी था। जेफरी की जान-पहचान बड़े-बड़े लोगों से थी। एपस्टीन पर यौन अपराध, नाबालिगों के साथ गलत व्यवहार और इसी तरह की कई चीजों के आरोप थे। अब जेफरी इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके नेटवर्क से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को पब्लिक किया जा रहा है। इन्ही डॉक्यूमेंट्स को एपस्टीन फाइल्स कहा जा रहा है। एपस्टीन फाइल्स के जो दस्तावेज सामने आए हैं उसमें अमेरिका और दुनियाभर के कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।