anupamaa star rupali gangulu watched dhurandhar 2 scene and shot, says-every frame is amazing अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली ने देख लिए धुरंधर 2 के सीन, बोली-मैंने रिवाइंड करके देखे, क्या शानदार शॉट…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली ने देख लिए धुरंधर 2 के सीन, बोली-मैंने रिवाइंड करके देखे, क्या शानदार शॉट…

टीवी सीरियल अनुपमा की स्टार रुपाली गांगुली ने धुरंधर 2 को लेकर खास बात बता दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने फिल्म के कुछ शॉट देख लिए हैं और वो कमाल के हैं। रुपाली ने ये भी कहा कि उन्होंने वो शॉट रिवाइंड करके दोबारा देखे हैं।

Wed, 11 Feb 2026 06:33 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली ने देख लिए धुरंधर 2 के सीन, बोली-मैंने रिवाइंड करके देखे, क्या शानदार शॉट…

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। कमाई के मामले ने इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए हैं। कई बड़े कलेक्शन वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। परफॉरमेंस तो इतनी शानदार कि स्मृति ईरानी ने ऑस्कर देने का पोस्ट शेयर कर दिया था। अब ऑडियंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रही है। और इस बीच टीवी की अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बड़ा अपडेट दिया है। रुपाली के भाई विजय गांगुली धुरंधर:द रिवेंज से जुड़े हैं। उन्होंने अपनी बहन को सीन के बारे में जानकारी दी है।

रुपाली गांगुली ने देखे धुरंधर 2 के सीन

रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली एक डांस कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने धुरंधर का Fa9la और शरारत सॉंग कोरियोग्राफ किया था। अब वो धुरंधर 2 में भी काम कर रहे हैं। विजय ने अपनी बहन रुपाली के साथ फिल्म के कुछ सीन को लेकर बात की। हाल में NDTV के साथ बातचीत में अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली ने कहा, 'मैंने धुरंधर थिएटर में दो बार देखी है। क्या फिल्म है। मैं दूसरे पार्ट के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं और मैंने कल धुरंधर 2 के कुछ पीस देखे हैं। विजय कुछ एडिटिंग कर रहा था और हम वीडियो कॉल पर थे। और वो कह रहा था 'ये शॉट देखो, वो शॉट देखो। ओह क्या शॉट थे। और मैंने उनसे कहा कि मुझे ये दोबारा रिवाइंड करके दिखाओ। हर एक फ्रेम शानदार था। अब देश भर की ऑडियंस की तरह अनुपमा स्टार रुपाली भी धुरंधर 2 का इंतजार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने बिना टिकट बेचे कमा लिए 245 करोड़, पहले पार्ट से 100 करोड़ आगे है फिल्म

यामी गौतम की एंट्री

बता दें, हाल में मेकर्स ने धुरंधर 2 का टीजर रिलीज किया था। हालांकि, इससे ऑडियंस ज्यादा इम्प्रेस नहीं हुई। यूजर्स का कहना था कि जो सीन धुरंधर के क्रेडिट्स में दिखाए गए थे उन्हें ही टीजर बनाकर दिखा दिया गया है। धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। दूसरे पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी के बदले की कहानी को दिखाया जाएगा। साथ ही कुछ नए किरदार नजर आ सकते हैं। हाल में एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में यामी गौतम की एंट्री हुई है।यामी ने फिल्म के उस सीन के लिए शूटिंग भी की है। साथ ही नया म्यूजिक भी सुनाई देने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर से भी बड़ी होगी रणवीर सिंह की अगली फिल्म? एक्टर ने शुरू की तैयारी

धुरंधर 2 ने की एडवांस कमाई

धुरंधर 2 खास फिल्म होने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 250 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाका करेगी। खास बात ये है कि इस बार धुरंधर 2 की टक्कर यश की फिल्म टॉक्सिक से होने वाली है।दोनों फिल्म 19 मार्च को थिएटर पर दस्तक देने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर? डायरेक्टर ने शुरू किया एडिटिंग का काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।