धुरंधर से भी बड़ी होगी रणवीर सिंह की अगली फिल्म? एक्टर ने शुरू की तैयारी
धुरंधर की जबरदस्त सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने अपनी अगली बड़े बजट की फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। एक्टर जल्द इस फिल्म की शूटिंग में बिजी होंगे। इसी बीच रणवीर की धुरंधर 2 भी दस्तक देने वाली है।

धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह अब अपनी नई फिल्म में बिजी हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर के पास करियर का एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग गया है। खास बात ये है कि इस फिल्म को साउथ डायरेक्टर एस शंकर बनाने वाले हैं। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इससे पहले उन्होंने 2001 में आई अनिल कपूर की फिल्म नायक डायरेक्ट की थी। ये उनकी इकलौती हिंदी फिल्म थी। तब से लेकर अब तक वो साउथ फिल्में ही डायरेक्ट कर रहे हैं। रणवीर के साथ ये उनकी दूसरी हिंदी फिल्म हो सकती है।
रणवीर के साथ लगी ये बड़ी फिल्म
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने एस शंकर के साथ अपनी अगली फिल्म वेलपारी की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म के लिए साउथ एक्टर विक्रम का नाम भी सामने आया है। ऐसा माना जा रहा है दोनों फिल्म वेलपारी में नजर आ सकते हैं। ये डायरेक्टर का ड्रीम प्रोजेक्ट है जो जिसका बजट हैरान करने वाला होगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि ये फिल्म रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी। धुरंधर से भी बड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक वेलपारी एस वेंकटेश के फिक्शन नॉवेल वीरा युग नयागांव वेलपारी पर बेस्ड होगी।

अन्नियन के हिंदी रीमेक पर भी कर रहे थे काम
वैसे बता दें, पहले ये जोड़ी अन्नियन के हिंदी रीमेक पर भी काम कर रही थी। ऑफिसियल अनाउंसमेंट भी हुई थी। लेकिन बाद में केस हुआ और पता चला की डायरेक्टर शंकर के पास फिल्म के राइट्स ही नहीं थे। वो फिल्म फिलहाल के लिए बंद हो चुकी है। अब वेलपारी पर काम शुरू होगा।
रणवीर की फिल्म धुरंधर का धमाका
बता दें, रणवीर सिंह पिछले करीब दो महीनों से अपनी फिल्म धुरंधर के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। एक्टर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने भारत में 836 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1301 करोड़ की कमाई की है। ये रणवीर की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है जो 19 मार्च 2026 को दस्तक देने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म का दूसरा पार्ट जबरदस्त धमाका कर सकता है। खास बात ये है कि यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक भी इसी दिन रिलीज हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन