Anupam Kher Bashes Those Calling Dhurandhar A Propaganda Film Says Do Not Teach Us धुरंधर को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वालों को अनुपम खेर ने लताड़ा, कहा- उनको तमाचा जो..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वालों को अनुपम खेर ने लताड़ा, कहा- उनको तमाचा जो...

अनुमप खेर उन सेलेब में से हैं जो उन लोगों को खूब सपोर्ट करते हैं जो मेहनत से एक खास मुकाम तक पहुंचे हैं। अब अनुपम खेर ने धुरंधर के सपोर्ट में उन लोगों को लताड़ा है जो मूवी को प्रोपेगेंडा मूवी बोल रहे हैं।

Sat, 27 Dec 2025 11:44 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वालों को अनुपम खेर ने लताड़ा, कहा- उनको तमाचा जो...

धुरंधर की सक्सेस इन दिनों छाई हुई है। आदित्य धर की फिल्म को एक तरफ जहां सभी पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा मूवी बता रहे हैं। इस बीच अब अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया है और जो लोग इसे प्रोपेगेंडा मूवी बोल रहे हैं उन्हें करारा जवाब भी दिया है।

अनुपम ने पहले किया क्लियर मैं फिल्म का हिस्सा नहीं

अनुपम ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बोलते हैं कि मेरा फिल्म में कोई रोल नहीं है। मेरा किसी भी चीज से कोई कनेक्शन नहीं है। लेकिन मुझे नहीं पता क्यों फिल्म की सक्सेस, मेरे दिल को शांति दे रही है। मुझे गर्व हो रहा है फिल्म की सक्सेस को देखकर।

क्या बोले अनुपम खेर

उन्होंने कहा, ‘उदाहरण के लिए गॉडफादर एक लैंडमार्क फिल्म थी, शोले भी लैंडमार्क फिल्म थी। वैसे ही मुघल ए आजम भी। वहीं सारांश, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, अ वेडनेस्डे, खोसला का घोसला जैसी फिल्में पाथ ब्रेकिंग फिल्म है।’

अनुपम बोले, ‘वहीं धुरंधर की बात करें तो मुझे आदित्य धर की ये मूवी बहुत पसंद आई। इस वजह से नहीं क्योंकि वह कश्मीरी हैं। उन्होंने दिखाया है कि सक्सेस क्या है और ताकत क्या होती है। एक फिल्ममेकर के नाते उन्होंने कोई पैटर्न या फॉर्मूला नहीं फॉलो किया है।’

इनको तमाचा मारा

अनुपम ने आगे कहा, ‘उन्होंने उन लोगों तो तमाचा मारा है और कहा कि हमें मत बताओ प्रोपेगेंडा क्या है। आप नहीं डिसाइड करेंगे क्या प्रोपेगेंडा है। हमें छोटा मत दिखाओ। यही ऑडियंस उन लोगों को जवाब दे रही है।’

अनुपम ने कहा कि जब लोग आर्ट को छोटा दिखाने की कोशिश करते हैं अपने मतलबी पर्पस के लिए तब एक दिन आर्ट आपको मुड़कर तमाचा जड़ती है और इससे वह काफी खुश हैं।

आदित्य की तारीफ की

वहीं आदित्य को लेकर उन्होंने कहा, ‘आपकी क्या शानदार फिल्में रही हैं। यह साल आपका है मेरा दोस्त, ना सिर्फ धुरंधर के लिए, लेकिन यामी की फिल्मे आर्टिकल 370 और हक के लिए भी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंची 'धुरंधर', बिना खान्स के पहली बार बना यह रिकॉर्ड

आदित्य का जवाब

वहीं आदित्य ने इस पर कमेंट सेक्शन में जवाब दिया, ‘वाह, ये मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है सर। इतने प्योर इमोशन हैं आपके शब्दों में। जो लाइन आपने बोली है हमें छोटा मत दिखाओ, यही दर्शक बोल रहे है। बतौर फिल्ममेकर मेरा हमेशा यही इरादा रहा है। ऐसे शब्द मुझे आगे और बेहतर करने के लिए मोटिवेट करते हैं। मैं आशा करता हूं कि आगे मैं ऐसे ही फिल्में बनाऊं सच्चाई, निडर के साथ।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।