Salman Khan vs Aamir Khan vs Shahrukh Khan know Who is More educated salman aamir or Shahrukh शाहरुख खान, आमिर खान या सलमान खान, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा एक्टर?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहरुख खान, आमिर खान या सलमान खान, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा एक्टर?

शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन आपको ये पता है कि तीनों ने कितनी पढ़ाई की है? आइए आपको बताते हैं।

Mon, 29 Dec 2025 08:08 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहरुख खान, आमिर खान या सलमान खान, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा एक्टर?

आपको पता है सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है? नहीं! आइए आपको बताते हैं। सलमान खान का जन्म 1965 में हुआ था। उन्होंने कुछ साल ग्वालियर के द सिंधिया स्कूल से पढ़ाई और फिर मुंबई के सेंट स्टैनिस्लास हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने 23 की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वह 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ में सपोर्टिंग रोल और फिर 1989 में सूरज बड़जात्या की ‘मैंने प्यार किया’ में लीड रोल प्ले किया।

सलमान खान

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) की पढ़ाई की। हालांकि, उन्होंने डिग्री साल 2016 में ली क्योंकि वह खुद जाकर अपनी डिग्री लेना चाहते थे। हंसराज कॉलेज के बाद, शाहरुख ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम दिया और वह पास भी हो गए। लेकिन उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन लेने के बजाय जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री शुरू की। हालांकि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की।

शाहरुख खान

आमिर खान

आमिर खान ने अपना स्कूल खत्म करने के बाद मुंबई के सबसे कॉम्पिटिटिव इंस्टीट्यूट में से एक नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में एडमिशन लिया। दो साल तक उन्होंने इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज और फाइनेंशियल अकाउंटिंग के लेक्चर अटेंड किए। लेकिन दो साल पूरे करने के बाद आमिर ने नरसी मोंजी कॉलेज छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर नासिर हुसैन के अंडर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया और फिर फिल्मों में डेब्यू किया।

आमिर खान

कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

मतलब सलमान खान ने सबसे कम पढ़ाई की है। वहीं शाहरुख खान, सलमान और आमिर से ज्यादा पढ़े-लिखे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।