kishore kumar condition shocked makers of amitabh bachchan film sharaabi read किशोर कुमार की अजीब शर्त के बाद रिकॉर्ड हुआ था अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शराबी' का ये गाना, आज भी है सुपरहिट
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनकिशोर कुमार की अजीब शर्त के बाद रिकॉर्ड हुआ था अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शराबी' का ये गाना, आज भी है सुपरहिट

किशोर कुमार की अजीब शर्त के बाद रिकॉर्ड हुआ था अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शराबी' का ये गाना, आज भी है सुपरहिट

किशोर कुमार की आवाज और गायिकी के अंदाज को पंसद किया जाता रहा है। वैसे टी सिंगर के अधिकतर गाने जबरदस्त हिट हुए। लेकिन एक ऐसा भी गाना था जिसके लिए सिंगर ने मेकर्स के आगे एक अजीबोगरीब शर्त रख दी। बाद में वो गाना उनके टॉप 10 गानों में गिना गया।

Usha ShrivasTue, 5 Aug 2025 01:06 PM
1/7

किशोर कुमार

किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी है। एक फिल्म शराबी भी है जिसके लिए सिंगर ने गाने गाए थे। वैसे तो इस फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट थे। लेकिन एक ऐसा भी गाना था जिसे रिकॉर्ड करने की कहानी थोड़ी अलग थी।

2/7

फिल्म शराबी

अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की फिल्म शराबी का एक गाना ‘इंतेहा हो गई इंतजार की’ जबरदस्त हिट हुआ। फिल्म के साथ इस गाने ने खूब धूम मचाई। गीतकार अनजान ने इसके गीत लिखे, बप्पी दा ने म्यूजिक तैयार किया और किशोर कुमार ने गाने को अपनी आवाज दी।

3/7

अजीब शर्त

लेकिन इस गाने को रिकॉर्ड करने से पहले किशोर कुमार ने एक अजीब शर्त रख दी जिसे सुनने के बाद सभी हैरान थे। इस शर्त के बारे में खुद इस गाने की सह-गायिका आशा भोसले ने अपने के प्रोग्राम में बताया था।

4/7

ऐसे हुए राजी

पहले तो किशोर कुमार ने इस गाने को अपनी आवाज देने से मना कर दिया था। फिल्म शराबी के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने किशोर दा को मनाया तब जा कर वो राजी हुए लेकिन एक शर्त के साथ।

5/7

टेबल पर गाना

किशोर कुमार ने डायरेक्टर प्रकाश मेहरा और म्यूजिक कंपोजर बप्पी दा के आगे शर्त रखी कि अगर वो ये गाना गाएंगे तो टेबल पर लेट कर गाएंगे नहीं तो नहीं गाएंगे। बाद में ये शर्त डायरेक्टर और म्यूजिक कंपोजर को माननी पड़ी।

6/7

बेस्ट सॉन्ग

किशोर कुमार की शर्त के मुताबिक म्यूजिक रूम में एक टेबल लगाया गया और किशोर कुमार टेबल पर लेटकर गाना गाने लगे। लेकिन इस शर्त के बाद उनका सुर ज़रा भी नहीं हिला। इस शर्त के पीछे वो गाने में थोड़ा आलसीपन लाना चाहते थे।

7/7

सुपरहिट गाना

आज भी ये गाना सुना और पसंद किया जाता है। लेकिन इसे इस तरह से रिकॉर्ड किया गया था ये कम ही लोग जानते हैं। ये गाना उनके सबसे बेहतरीन गानों में से एक है।