Aamir Khan says India lacks theatres needs more to compete with China If Dhurandhar released in 15000 screens 'अगर धुरंधर 15000 स्क्रीन पर रिलीज होती तो...', आमिर खान बोले- चीन से मुकाबला करने के लिए और थिएटर की जरूरत है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'अगर धुरंधर 15000 स्क्रीन पर रिलीज होती तो...', आमिर खान बोले- चीन से मुकाबला करने के लिए और थिएटर की जरूरत है

आमिर खान ने अपने एक नए इंटरव्यू में चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर धुरंधर जैसी फिल्म को वैसी ही बड़ी रिलीज मिलती जैसी चीनी फिल्मों को मिलती है, तो वह और भी ज्यादा कमाई करती।

Sun, 8 Feb 2026 10:00 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'अगर धुरंधर 15000 स्क्रीन पर रिलीज होती तो...', आमिर खान बोले- चीन से मुकाबला करने के लिए और थिएटर की जरूरत है

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। आमिर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब आमिर ने भारत के कई हिस्सों में थिएटर की कमी पर दुख जताया है। आमिर ने कहा कि बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करने के लिए देश में और सिनेमा हॉल की जरूरत है। आइए जानते हें आमिर ने अपने हालिया इंटरव्यू में 'धुरंधर' को लेकर बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

आमिर ने भारत में ज्यादा सिनेमा हॉल की जरूरत के बारे में बात की

आमिर खान ने अपने एक नए इंटरव्यू में चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर धुरंधर जैसी फिल्म को वैसी ही बड़ी रिलीज मिलती जैसी चीनी फिल्मों को मिलती है, तो वह और भी ज्यादा कमाई करती। आमिर ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बात करते हुए, आमिर ने भारत में ज्यादा सिनेमा हॉल की जरूरत के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में अभी सिर्फ 9000 स्क्रीन हैं, जबकि चीन में लगभग एक लाख हैं। क्या तुलना है? आउटलेट्स के मामले में हम उनके दसवें हिस्से के बराबर हैं। इसलिए जब चीन में कोई बड़ी फिल्म आती है, तो वह बहुत बड़ा बिजनेस करती है; वह दो बिलियन अमेरिकी डॉलर कमाती है।

सिर्फ चीन में, बाकी दुनिया में नहीं

आमिर ने आगे कहा, 'सिर्फ चीन में, बाकी दुनिया में नहीं। सिर्फ चीन में, बड़ी फिल्में इस तरह का बिजनेस करती हैं। वहां की बड़ी फिल्में अरबों डॉलर का बिजनेस करती हैं। मैं अमेरिकी डॉलर की बात कर रहा हू। तो, जब हम अपनी स्क्रीन की संख्या बढ़ाएंगे, तो आप देखेंगे कि बिजनेस जमीनी स्तर पर बढ़ेगा। आपके पिरामिड का बेस चौड़ा हो जाएगा। पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीनी फिल्म Ne Zha 2 ने देश में लगभग $2 बिलियन कमाए। इसकी तुलना में, 2025 की भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर ने देश में $115 मिलियन और दुनिया भर में $150 मिलियन से कम कमाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालदीव में पति संग रोमांटिक हुईं 'अनुपमा', फैंस बोले- आखिरकार आपने भी ट्रेंड...

5,000 स्क्रीन के बजाय धुरधंर 15,000 स्क्रीन पर रिलीज होती तो

एक्टर आमिर ने धुरंधर का उदाहरण देते हुए बताया कि अगर भारतीय फिल्मों को ज्यादा स्क्रीन मिलें तो वे कितनी बड़ी बन सकती हैं। आमिर बोले, 'चलिए धुरंधर का उदाहरण लेते हैं, जिसने लगभग 1,000 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब, सोचिए अगर यह 5,000 स्क्रीन के बजाय 15,000 स्क्रीन पर रिलीज होती तो, मैं यही कहना चाहता हूं। असली बदलाव तब आएगा जब स्क्रीन की संख्या बढ़ेगी। क्योंकि अभी भारत में ऐसे बहुत से जिले हैं जहां एक भी स्क्रीन नहीं है।' बता दें कि धुरंधर अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसने भारत में 1000 करोड़ रुपये की कमाई की और 4 करोड़ टिकट बेचे। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इसका सीक्वल - धुरंधर: द रिवेंज - मार्च में रिलीज होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।