Rupali Ganguly celebrates marriage Anniversary With husband Maldives Photos Goes Viral On Social Media मैरिज एनिवर्सरी पर मालदीव में पति संग रोमांटिक हुईं 'अनुपमा', तस्वीरें देख फैंस बोले- 'आखिरकार आपने भी ट्रेंड फॉलो...', Tv Hindi News - Hindustan
More

मैरिज एनिवर्सरी पर मालदीव में पति संग रोमांटिक हुईं 'अनुपमा', तस्वीरें देख फैंस बोले- 'आखिरकार आपने भी ट्रेंड फॉलो...'

शनिवार को रूपाली ने अपने पति संग शादी की 13वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके को रूपाली ने अपने पति और बेटे के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कई खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

Sun, 8 Feb 2026 08:24 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
मैरिज एनिवर्सरी पर मालदीव में पति संग रोमांटिक हुईं 'अनुपमा', तस्वीरें देख फैंस बोले- 'आखिरकार आपने भी ट्रेंड फॉलो...'

'अनुपमा' फेमस एक्ट्रेस रूपाली गांगुली टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के बल पर दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। 'अनुपमा' के अलावा रूपाली 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे कॉमेडी के लिए भी जानी जाती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ रूपाली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। रूपाली ने अश्विन के वर्मा संग शादी की है। ऐसे में शनिवार को रूपाली ने अपने पति संग शादी की 13वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके को रूपाली ने अपने पति और बेटे के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कई खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

पति संग मालदीप में कोजी हुईं रूपाली

रूपाली गांगुली ने बीते दिनों यानी शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मैरिज एनिवर्सरी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रूपाली पति अश्विन संग कोजी और रोमांटिक होती दिखीं। रूपाली कभी पति की बाहों में नजर आ रही हैं, तो कभी स्विम वियर पहनकर पानी में पोज देती। उनकी हर तस्वीर बेहद खास है। 13वीं सालगिरह पर रूपाली, अश्विन संग बेहद खुश नजर आ ही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब इस एक्टर संग कंगना ने किया था फ्लर्ट, लेकिन उसने कर दिया था इग्नोर

फैंस ने किए जमकर कमेंट्स

इन तस्वीरों के साथ रूपाली ने बेहद खास कैप्शन लिखा है। रूपाली ने लिखा, 'तेरह है पर मेरा है। रुद्रांश के बापू को 13वीं सालगिरह मुबारक। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ बूढ़ा होना चाहती हूं।' इस तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन देते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीस इस तरह की और भी तस्वीरें शेयर कीजिए।' एक लिखता है, 'आखिरकार आपने भी ट्रेंड फॉलो कर ही लिया।' एक लिखता है, 'फाइनली मालदीव वाली तस्वीरें पोस्ट हो ही गई।' ऐसे कई और कमेंट्स इन तस्वीरों पर आ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।