5 bollywood actresses who disappeared mysteriously lal dupatte wali ritu shivpuri jumma chumma kimi katkar pratibha sinh परदेसी-परदेसी, ओ लाल दुपट्टे वाली; कहां गायब हो गईं पर्दे पर छाई रहने वाली 90 के दशक की ये 5 हिरोइनें?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

परदेसी-परदेसी, ओ लाल दुपट्टे वाली; कहां गायब हो गईं पर्दे पर छाई रहने वाली 90 के दशक की ये 5 हिरोइनें?

परदेसी परसेदी जाना नहीं... गाने में दिखी प्रतिभा सिन्हा अब कहां हैं? लाल दुपट्टे वाली रितु शिवपुरी का भी पता नहीं, 90 के दशक की ये 5 ग्लैमरस एक्ट्रेस, अचानक जीने लगीं गुमनाम जिंदगी।

Wed, 11 March 2026 05:46 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
परदेसी-परदेसी, ओ लाल दुपट्टे वाली; कहां गायब हो गईं पर्दे पर छाई रहने वाली 90 के दशक की ये 5 हिरोइनें?

90 के दशक का बॉलीवुड आज के मुकाबले कहीं ज्यादा मैजिकल था। पर्दे पर दिखने वाले लोगों के लिए किसी मिस्ट्री से कम नहीं होते थे। उस दौर में न सोशल मीडिया था और न ही हर वक्त सितारों के पीछे भागते कैमरे। तब सितारे सीधे पर्दे पर दिखते थे और उनके गायब होने पर सालों तक चर्चा होती थी। उस दौर के कुछ एक्टर्स तूफान की तरह आए और आंधी की तरह चले गए। वो कहां गए, लोगों को पता नहीं चल पाया और समय के साथ वे लोगों की यादाश्त से धूमिल हो गए। यहां आज ऐसी ही एक्ट्रेसस को याद किया जा रहा है जो कभी बड़ी एक्ट्रेसस पर भारी पड़ गई थीं।

प्रतिभा सिन्हा

राजा हिंदुस्तानी के गाने परदेसी परदेसी से मशहूर हुई प्रतिभा सिन्हा अब पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर हैं। प्रतिभा गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी हैं। कुछ वक्त पहले प्रतिभा की एक फोटो वायरल हुई जिसमें उन्हें पहचाना जाना मुश्किल था। प्रतिभा एक साड़ी की प्रदर्शनी में थीं और उनके बाल सफेद दिख रहे थे। रिपोर्ट्स हैं कि वह मुंबई में अपनी मां माला सिन्हा के साथ एक शांत जीवन जी रही हैं। उन्होंने अपना नाम बदलकर प्रतिभा लोहानी (अपने पिता का सरनेम) रख लिया है।

रितु शिवपुरी

ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता...आंखें फिल्म के इस गाने ने 1993 में धूम मचाई थी। इसमें गोविंदा और चंकी पांडे साथ रितु शिवपुरी भी थीं। रितु अब एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक्टिंग से लंबा ब्रेक लेने के बाद, उन्होंने 2016 में 24 (सीजन 2) और इस प्यार को क्या नाम दूं 3 जैसे टीवी शोज से वापसी की थी। 2024-25 में उन्हें फिल्म 'कूकी' में देखा गया। वह फैशन शोज में हिस्सा लेती रहती हैं। रितु मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालती रहती हैं।

मयूरी कांगो

घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही...पापा कहते हैं फिल्म के इस गाने में एक क्यूट सी एक्ट्रेस थीं, मयूरी कांगो। गाना गुनगुनाते ही उनका चेहरा नजरों के सामने आ जाता है। मयूरी कांगो को भी चमक-दमक की दुनिया रास नहीं आई और वह फिल्में छोड़कर पढ़ाई पूरी करने अमेरिका चली गईं। उन्होंने न्यूयॉर्क से एमबीए किया। उन्हें जेनिथ ऐंड परफॉर्मिक्स में लीडरशिप रोल मिला इसके बाद वह गूगल इंडिया पहुंचीं। सितंबर में मयूरी के बतौर सीईओ Publicis Groupe जॉइन करने की खबरें थीं।

रंभा

सलमान खान के साथ 'जुड़वा' में अपनी अदाओं से बिजली गिराने वाली रंभा को साउथ और बॉलीवुड दोनों जगह खूब प्यार मिला। लेकिन साल 2010 के बाद वे पर्दे से अचानक ओझल हो गईं। रंभा ने कनाडा के एक बिजनेसमैन से शादी की और अब वह वहां अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। वे अपनी तीन बेटियों और पति के साथ सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहती हैं। बीते साल खबर थी कि रंभा फिल्मों में वापसी की इच्छुक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओ हो हो…इश्क तेरा तड़पावे, इस सैड सॉन्ग पर क्यों होता है इतना डांस? जानें कहानी

किमी काटकर

जुम्मा चुम्मा दे दे गाने से अमिताभ बच्चन जिस एक्ट्रेस से चुम्मा मांग रहे थे, वह किमी काटकर हैं। उस जमाने में उनकी छवि काफी बोल्ड थी। टारजन फिल्म ने उन्हें रातों-रात सेक्स सिंबल बना दिया था। किमी ने साल 1992 के आसपास मशहूर फोटोग्राफर और एड-फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी की और फिल्मी दुनिया को पूरी तरह अलविदा कह दिया था। वह कुछ समय तक ऑस्ट्रेलिया में रहीं लेकिन अब वह भारत वापस आ चुकी हैं। दिसंबर 2025 में एक्ट्रेस दिव्या सेठ ने उनकी तस्वीर पोस्ट की थी। दिव्या के इस पोस्ट से पता चला था कि किमी उनकी मांसी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब ने तबाह की इन 6 हीरो-हिरोइन की जिंदगी, एक की 35 साल में हुई मिस्टीरियस डेथ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवा-हवा …कानों में गूंज रही चौधरी असलम की जहर एंट्री? जानें कहां से आया ये गाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।