Zimbabwe captain Sikandar Raza felt proud after crushing Australia In T20 World Cup said Just to see it from outside ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर सिकंदर रजा का सीना हुआ चौड़ा, जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा- बाहर से देखकर…, Cricket Hindi News - Hindustan

ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर सिकंदर रजा का सीना हुआ चौड़ा, जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा- बाहर से देखकर…

ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का सीना चौड़ा हो गया है। रजा ने इसे अविश्वसनीय जीत करार दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार को 170 रनों का टारगेट चेज नहीं  कर पाई।

Fri, 13 Feb 2026 05:54 PMMd.Akram कोलंबो, भाषा
share
ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर सिकंदर रजा का सीना हुआ चौड़ा, जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा- बाहर से देखकर…

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया पर 23 रन से मिली जीत को 'अविश्वसनीय' करार देते हुए कहा कि टीम की एकजुटता, माहौल और संस्कृति ने इसे संभव कर दिखाया। जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप बी के मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। रजा ने मैच के बाद कहा,''बहुत खुश हूं और गौरवान्वित भी । बड़े भाई की तरह महसूस कर रहा हूं जिसके छोटे भाई मिलकर इतना कुछ हासिल कर रहे हैं।''

रजा ने 13 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए और गेंदबाजी की शुरुआत की लेकिन नौवें ओवर में मांसपेशी में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से जाना पड़ा। उन्होंने कहा, ''बाहर से देखकर बहुत अच्छा लगा कि टीम ने कैसे जीत हासिल की। टीम के माहौल, एकता और संस्कृति के कारण ही यह हो सका। बाहर से देखकर गर्व महसूस कर रहा था। यह अविश्वसनीय है।'' रजा ने कहा, ''जिस तरह से हमने गेंदबाजी की, चौके रोके, बल्लेबाजी की, सब शानदार था। टीम को जीत की जरूरत थी और वह मिली।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया खुशी-खुशी...जिम्बाब्वे से हार के बावजूद कप्तान हेड ने दिखाया घमंड

सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रन की पारी तथा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस की घातक गेंदबाजी की मदद से जिम्बाब्वे ने पूर्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को रौंदा। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद दो विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। मुजरबानी ने 17 रन देकर चार और इवांस ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 में गलती से नहीं जीता है जिम्बाब्वे, ODI में भी ऑस्ट्रेलिया को कई बार हराया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्व कप 2026 में हुआ पहला उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केवल मैट रेनशॉ ही संघर्ष कर पाए। उन्होंने 44 गेंद पर 65 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले पांच ओवर के अंदर ही 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। जिम्बाब्वे ने इससे पहले 2007 के टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था। चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के इस हार से समीकरण बिगड़ गए हैं जबकि जिम्बाब्वे लगातार दूसरी जीत से चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।