Australia Captain Travis Head showed arrogance despite defeat to Zimbabwe in T20 World Cup Says We were happy to Chase जिम्बाब्वे से हार के बावजूद कप्तान ट्रैविस हेड ने दिखाया घमंड, बोले- ऑस्ट्रेलियाई टीम खुशी-खुशी..., Cricket Hindi News - Hindustan

जिम्बाब्वे से हार के बावजूद कप्तान ट्रैविस हेड ने दिखाया घमंड, बोले- ऑस्ट्रेलियाई टीम खुशी-खुशी...

ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ  हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे ने 19 साल  बाद टूर्नामेंट में कंगारू टीम को शिकस्त दी। हार के बावजूद कप्तान ट्रैविस हेड ने घमंड दिखाया।

Fri, 13 Feb 2026 03:52 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
जिम्बाब्वे से हार के बावजूद कप्तान ट्रैविस हेड ने दिखाया घमंड, बोले- ऑस्ट्रेलियाई टीम खुशी-खुशी...

ऑस्ट्रेलिया को शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के हाथों 23 रनों से उलटफेर का सामना करना पड़ा। ग्रप बी का हिस्सा जिम्बाब्वे ने टॉस गंवाने के बाद कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 2 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 29 रन पर चार विकेट गंवाए दिए, जिससे जिम्बाब्वे का पलड़ा भारी रहा। मैट रेनशॉ (65) ने अर्धशतक जमाया। ग्लेन मैक्सवेल ने 31 और कार्यवाहक कप्तान ट्रैविस हेड ने 17 रन जुटाए। ऑस्ट्रेलिया के सात खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में कंगारू टीम को शिकस्त दी। करारी हार के बावजूद हेड ने घमंड दिखाया। उन्होंने कहा कि हम खुशी-खुशी टारगेट चेज कर सकते थे।

'आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो...'

ट्रैविस हेड ने जिम्बाब्वे ने के टॉस जीतकर बॉलिंग क्यों चुनी? ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान ने कहा, ''हमें लगा कि यह एक अच्छा विकेट है, जिसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा। उसके बावजूद हमने सिर्फ दो विकेट लिए। लगा कि उतना स्कोर नहीं बना और पिच दूसरी पारी में बहुत अच्छी रहेगी। हालांकि, हमने जल्दी विकेट गंवाए और प्रेशर आ गया। जिम्बाब्वे ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनके हाथ में विकेट थे। मुझे लगता है कि टारगेट चेज करना चाहिए था। आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो कोई ओवर ऐसा नहीं है, जिसे आप अलग तरह से कर सकते हैं या चेंज सकते हैं। हमने इस पर अच्छी तरह से काम किया। यह ऐसा स्कोर था, जिसे हम खुशी-खुशी हासिल कर सकते थे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जिम्बाब्वे से कभी नहीं जीता ऑस्ट्रेलिया, रिकॉर्ड…
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्व कप 2026 में हुआ पहला उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया

'हम इस स्थिति से गुजर चुके हैं'

उन्होंने आगे कहा, ''फीडबैक यही था कि एक अच्छी पिच है। हमने खुद पर प्रेशर डाला। पावरप्ले में विकेट खोए। प्रेशर पड़ने के बाद स्कोरबोर्ड रेट बढ़ता गया। बीच में एक पार्टनरशिप हुई लेकिन शायद हमने थोड़े ज्यादा रन छोड़ दिए। यह निराशाजनक है लेकिन यही खेल है। टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए काम कर रहे हैं। बहुत सारे टाइट मैच देख रहे हैं। सभी टीमें बहुत अच्छी हैं। हम पहले भी इस स्थिति से गुजर चुके हैं। हम मजबूत वापसी करेंगे।'' ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में अपना अगला मैच 16 फरवरी को श्रीलंका के विरुद्ध खेलना। यह मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में आयोजित होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सिर्फ बार एक टी20 वर्ल्ड कप जीता (2021 में) है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।