Yuvraj singh Apologises to ms Dhoni and Kapil Dev for his father Yograj Singh Years of Criticism युवराज सिंह ने कपिल देव और एमएस धोनी से मांगी माफी, पिता योगराज के बयानों पर किया रिएक्ट, Cricket Hindi News - Hindustan

युवराज सिंह ने कपिल देव और एमएस धोनी से मांगी माफी, पिता योगराज के बयानों पर किया रिएक्ट

युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज के उन बयानों (आलोचना करने) के लिए महान क्रिकेटर कपिल देव और एमएस धोनी से मांगी है। योगराज पूर्व कप्तान धोनी पर उनके बेटे के करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाते रहे हैं।

Thu, 2 April 2026 06:10 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
युवराज सिंह ने कपिल देव और एमएस धोनी से मांगी माफी, पिता योगराज के बयानों पर किया रिएक्ट

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह के उन बयानों को लेकर कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगी है, जहां वह इन दिग्गजों की आलोचना करते रहे हैं। युवी के पिता पिछले कई सालों से महेंद्र सिंह धोनी को निशाना बनाते रहे हैं। उन्होंने बार-बार धोनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी टीम से उनके बेटे को बाहर किया। योगराज लगातार कई इंटरव्यू में अलग-अलग तरीके से धोनी को विलेन बताते रहे हैं। युवराज सिंह ने अब तक इस मामले से खुद को दूर रखा था और अपने पिता की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि अब पूर्व ऑलराउंडर ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह कपिल देव और अपने पूर्व साथी धोनी से उन बयानबाजी के लिए माफी मांगना चाहते हैं।

युवराज ने मांगी माफी

युवराज के पिता योगराज सिंह सार्वजनिक मंचों पर कपिल देव और विशेष रूप से एमएस धोनी की आलोचना करते रहे हैं। युवराज ने पहली बार इस पर सीधे तौर पर खेद जताया है। युवराज सिंह ने स्पोर्ट्स तक द्वारा जारी टीजर वीडियो में कहा, “मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले केएल राहुल, अब ऋषभ पंत! संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, दिया ये बयान

युवराज सिंह का ये इंटरव्यू कुछ समय में रिलीज होने वाला है। युवराज सिंह लंबे समय बाद पॉडकास्ट कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी कई दिलचस्प बातें की है। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के बारे में भी चर्चा की है। वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी उन्होंने अपनी राय दी है। जब युवराज से पूछा गया कि क्या उनके पिता के तीखे शब्दों और उनके स्वभाव से उन्हें चोट पहुंचती है तो युवराज ने कहा, ''मैंने डैड से कह दिया है कि यह ठीक नहीं है।''

योगराज सिंह की महेंद्र सिंह धोनी से नाराजगी तो बहुत पुरानी है लेकिन पिछले साल योगराज ने दावा किया कि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान को धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि कपिल ने उन्हें भारतीय टीम से ड्रॉप करवाने के बाद जानबूझकर उनके करियर को नुकसान पहुंचाया। योगराज ने यह भी खुलासा किया कि 1980 के दशक में वह कपिल देव के घर पिस्तौल लेकर पहुंच गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋषभ पंत क्या वाकई सलामी बल्लेबाज हैं? केविन पीटरसन ने उठाया सवाल, नसीहत भी दी

हाल ही में योगराज सिंह ने एमएस धोनी के आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी को आईपीएल में खेलते रहना चाहिए। योगराज सिंह ने इनसाइडस्पोर्ट्स से कहा, “बिल्कुल। मैं एमएस धोनी की बहुत प्रशंसा करता हूं। वो अभी भी खेल रहे हैं और उन्हें अगले 10 साल तक खेलते रहना चाहिए। क्योंकि उन्होंने अपनी फिटनेस साबित कर दी है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।