Then KL Rahul and Now Rishabh Pant Lalit Modi Chilli Take on Sanjiv Goenka IPL 2026 Matter पहले केएल राहुल, अब ऋषभ पंत! संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, बोले- पैसा आ गया पर क्लास नहीं, Ipl Hindi News - Hindustan

पहले केएल राहुल, अब ऋषभ पंत! संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, बोले- पैसा आ गया पर क्लास नहीं

पहले KL Rahul और अब Rishabh Pant के साथ संजीव गोयनका ने अच्छा व्यवहार नहीं किया। सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ी हुई है। अब इस पर आईपीएल के जनक कहे जाने वाले ललित मोदी ने कहा है कि IPL मालिक फुटबॉल क्लब से कुछ सीखें।

Thu, 2 April 2026 05:19 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पहले केएल राहुल, अब ऋषभ पंत! संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, बोले- पैसा आ गया पर क्लास नहीं

IPL 2026 का पांचवां लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने मेजबान लखनऊ को हरा दिया। हार के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत के बीच एक एनीमेटेड बातचीत करते नजर आए। ऐसा ही एक वाकया हमें आईपीएल 2024 में भी दिखा था, जब संजीव गोयनका ही केएल राहुल के साथ इसी तरह का व्यवहार करते नजर आए थे। फैंस ने पंत वाले मसले को केएल राहुल से जोड़कर देखा है। 2025 के सीजन में भी गोयनका ने पंत के साथ यही किया था। इस पर आईपीएल के जनक कहे जाने वाले ललित मोदी ने बयान दिया है। उनका कहना है कि फुटबॉल लीग में मैनेजर खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, लेकिन आईपीएल में ऐसा नहीं है।

ललित मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "फुटबॉल लीग के मालिक खिलाड़ियों के साथ इज्जत, लंबे समय की सोच और प्रोफेशनलिज्म से पेश आते हैं। वहीं, IPL के मालिक अक्सर हाइप और हेडलाइन के पीछे भागते रहते हैं और मुश्किल हार के बाद सीधे बाउंड्री पर कप्तानों को सबके सामने बुरा-भला कहते हैं। तुरंत स्टार बनने के लिए पैसे खर्च करने के बजाय लंबे समय का इंफ्रास्ट्रक्चर? अच्छे स्टेडियम एक्सपीरियंस के साथ, असली फैन-फर्स्ट कल्चर? कॉम्पिटिटिव बैलेंस और कुछ प्रोफेशनल कंडक्ट वाले सस्टेनेबल मॉडल, कम ड्रामा, ज्यादा ब्रांड बिल्डिंग? इसके बारे में सोचता कौन है।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन्होंने आगे कहा, "IPL के पास पहले से ही पैसा, ग्लैमर और लोगों की नजर है, फ्रेंचाइजी बिलियन डॉलर वैल्यूएशन तक पहुंच रही हैं। सोचिए अगर मालिक फुटबॉल जैसा सब्र और क्लास अपनाएं... तो वैल्यूएशन शायद और भी ज्यादा सही लगें। यह मेरा स्पाइसी रियलिटी चेक है!"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में खेलने के लिए कोर्ट तक पहुंच गया ये प्लेयर, RCB ने 1.6 करोड़ में खरीदा था

भले ही ललित मोदी आईपीएल की दुनिया से दूर हैं और संभवतः लंदन में अपना डेरा जमाए हुए हैं, लेकिन फिर भी वे अक्सर आईपीएल की बातें करते नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि आईपीएल उनके खून में बसा हुआ है। संजीव गोयनका के साथ उनकी एक सोशल मीडिया पर झड़प उस समय भी हुई थी, जब संजीव गोयनका ने आईपीएल के लिए जय शाह की तारीफ की थी। फैंस तो यही मान रहे हैं कि ललित मोदी ने पुरानी खुन्नश निकालने के लिए संजीव गोयनका पर तीखा हमला किया है। नाम भी चिल्ली टेक उन्होंने इस शॉर्ट नोट का लिखा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।