ind vs eng pacer Akash Deep dedicate this match and his performance to older sister who is suffering from cancer कैंसर से जूझ रही बहन को आकाशदीप ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट', लाइव कैमरे पर कही दिल की बात, Cricket Hindi News - Hindustan

कैंसर से जूझ रही बहन को आकाशदीप ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट', लाइव कैमरे पर कही दिल की बात

तेज गेंदबाज आकाश दीप ने यह मैच और अपना प्रदर्शन अपनी बड़ी बहन को समर्पित किया, जो कैंसर से पीड़ित हैं। आकाशदीप ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे मैच में 10 विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट लेकर भारत को शानदार जीत दिलाई।

Mon, 7 July 2025 12:04 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कैंसर से जूझ रही बहन को आकाशदीप ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट', लाइव कैमरे पर कही दिल की बात

भारत को एजबेस्टन टेस्ट में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आकाशदीप अपनी बहन को याद करके काफी भावुक नजर आए। मैच जीतने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन को बहन को समर्पित किया, जोकि पिछले दो महीने से कैंसर से जूझ रही हैं। आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में 4 विकेट हासिल किए और फिर दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। आकाशदीप को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने इस मौके को काफी अच्छे से भुनाया है।

आकाशदीप ने कैंसर से जूझ रही अपनी बहन को शानदार प्रदर्शन का तोहफा दिया है। आकाशदीप ने कहा कि उनकी बहन उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखकर काफी खुश होगी। आकाशदीप ने मैच जीतने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ''मेरी बड़ी बहन पिछले दो महीने से कैंसर से जूझ रही है। अब वह ठीक है। वह मानसिक रूप से जो कुछ भी झेल चुकी है, उसके बाद वह आज बहुत खुश होगी और मैं यह मैच उसे समर्पित करता हूं। मैं उसके चेहरे पर खुशी देखना चाहता हूं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1971 में इंग्लैंड में मिली पहली जीत, अब तक भारत ने इतने मैचों में मारी बाजी

उन्होंने आगे कहा, ''ये प्रदर्शन आपके लिए हैं। जब भी मैं गेंद पकड़ता था, तो मेरे दिमाग में आपका ख्याल आता था। मैं आपके साथ हूं। मैं आपके चेहरे पर खुशी देखना चाहता हूं। हम सभी आपके साथ हैं।

भारत ने रविवार को दूसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 336 रन से हराकर एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने इस तरह पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की। इंग्लैंड ने लीड्स में पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था। स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में 28 वर्षीय आकाशदीप ने बड़े मंच पर प्रभावित करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी में 99 रन देकर छह विकेट झटके जिससे मेजबान टीम 608 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 271 रन पर सिमट गई।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।