WTC 2025 27 Updated Points Table After WI vs AUS 1st Test Australia England in Top 2 India at 5 ऑस्ट्रेलिया ने खोला WTC Points Table में खाता, इंग्लैंड को पछाड़ बना नंबर-1; जानें किस नंबर पर भारत?, Cricket Hindi News - Hindustan

ऑस्ट्रेलिया ने खोला WTC Points Table में खाता, इंग्लैंड को पछाड़ बना नंबर-1; जानें किस नंबर पर भारत?

WTC 2025-27 Updated Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 159 रनों से धूल चटाकर डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। 100 प्रतिशत अंकों के साथ टीम पहले पायदान पर है।

Sat, 28 June 2025 06:59 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ऑस्ट्रेलिया ने खोला WTC Points Table में खाता, इंग्लैंड को पछाड़ बना नंबर-1; जानें किस नंबर पर भारत?

WTC 2025-27 Updated Points Table: पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 159 रनों से धूल चटाई। इस जीत के साथ कंगारुओं ने भी डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। बांग्लादेश, श्रीलंका और इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी के चौथे चक्र की पॉइंट्स टेबल में खाता खोलने वाली चौथी टीम बनी है। श्रीलंका वर्सेस बांग्लादेश पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, वहीं इंग्लैंड ने भारत को हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले तो इंग्लैंड दूसरे पायदान पर है। हालांकि दोनों के खाते में शत प्रतिशत पॉइंट्स है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को धोया

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच बारबाडोस में खेला गया जहां पैट कमिंस की टीम ने मेजबानों को बुरी तरह धोया। पहली पारी में जरूर वेस्टइंडीज ने मेहमानों को टक्कर दी, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 180 रनों के सामने 190 रन बनाए और 10 रन की लीड ली। मगर दूसरी पारी में कंगारुओं ने 310 रन बनाकर बताया क्यों वह चैंपियन टीम है। वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 141 ही रन बना सकी और उन्होंने मैच 159 रनों से गंवा दिया।

इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरे पायदान पर खिसका दिया है। वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पीड़ितों में 11 महिलाएं

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करने वाली टीम इंडिया पांचवें पायदान पर है। वहीं वेस्टइंडीज 6ठे पर।

गत चैंपियन साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अभी अपने डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत नहीं की है।

WTC 2025-27 लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतहारड्रॉनेट रन रेटपॉइंट्सप्रतिशत पॉइंट्स
1ऑस्ट्रेलिया1100012100
2इंग्लैंड1100012100
3बांग्लादेश10010433.33
4श्रीलंका10010433.33
5भारत1010000
6वेस्ट इंडीज1010000
7न्यूजीलैंड-------
8पाकिस्तान-------
9साउथ अफ्रीका-------
,

भारत का अब इंग्लैंड से अगला टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेलेगी। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीत सीरीज में बराबरी करने के साथ-साथ डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में खाता खोलने पर भी होगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।