Will Sanju Samson return IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Match in Chennai could find a solution to this major problem जिम्बाब्वे के खिलाफ क्या होगी संजू सैमसन की वापसी? चेन्नई में इस बड़ी समस्या का मिल सकता है समाधान, Cricket Hindi News - Hindustan

जिम्बाब्वे के खिलाफ क्या होगी संजू सैमसन की वापसी? चेन्नई में इस बड़ी समस्या का मिल सकता है समाधान

संजू सैमसन के टीम में आने से टॉप ऑर्डर में एक लेफ्टी होगा, मगर समस्या यह है कि वह किसकी जगह टीम में आएंगे। इस समय अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं।

Tue, 24 Feb 2026 04:30 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जिम्बाब्वे के खिलाफ क्या होगी संजू सैमसन की वापसी? चेन्नई में इस बड़ी समस्या का मिल सकता है समाधान

स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी कमजोर है, यह बात टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही सभी टीमों को साफ हो चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सलमान आगा ने पहला ओवर डाला और अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। इसके बाद नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका ने भी इस रणनीति को अपनाया और पहले ही ओवर में भारत का विकेट गिराया। यह रणनीति अब जिम्बाब्वे भी अगले मैच में अपना सकता है, कप्तान सिकंदर रजा पहला ओवर डालकर भारत पर शिकंजा कस सकते हैं। नोट करने वाली बात यह है कि पिछले सभी मैचों में ऑफ स्पिनर के खिलाफ भारत ने विकेट खोया। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि टॉप-3 में भारत के पास सभी लेफ्टी है। ऐसे में क्या संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 बार भारतीय खिलाड़ी 0 पर हुए आउट, T20 WC 2026 में भारत नाम अनचाहा रिकॉर्ड

संजू सैमसन के टीम में आने से टॉप ऑर्डर में एक लेफ्टी होगा, मगर समस्या यह है कि वह किसकी जगह टीम में आएंगे। इस समय अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं।

पूर्व भारतीय विकेट कीपर और मौजूदा एक्सपर्ट पार्थिव पटेल का भी मानना है कि चेन्नई में भारत संजू सैमसन को खिलाने पर विचार कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, हो गया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल का ऐलान

पार्थिव पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “संजू सैमसन के बारे में एक सवाल है। चेन्नई में संजू सैमसन की घर वापसी हो सकती है। यह एक और बात है जिसके बारे में इंडिया जरूर सोच रहा होगा क्योंकि जब लेफ्ट-हैंडर्स ऑफ-स्पिनर्स का सामना करते हैं तो एक बड़ी प्रॉब्लम होती है।”

भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे से है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए ना सिर्फ टीम इंडिया को इस मैच को जीतना होगा बल्कि बड़े अंतर से उन्हें हराना होगा। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी है।

भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए अब वेस्टइंडीज की साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार की दुआ करनी होगी। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को बड़े अंतर से जीतना होगा। अगर ऐसा होता है तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल हो सकता है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।