11 times Indian players were out on 0 Team India has an unwanted record in the T20 World Cup 2026 11 बार भारतीय खिलाड़ी 0 पर हुए आउट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत नाम अनचाहा रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

11 बार भारतीय खिलाड़ी 0 पर हुए आउट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत नाम अनचाहा रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 11 बार भारतीय खिलाड़ी 0 पर आउट हो चुके हैं। ये इस वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा सर्वाधिक है। इटली दूसरे पायदान पर है।

Tue, 24 Feb 2026 03:26 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
11 बार भारतीय खिलाड़ी 0 पर हुए आउट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत नाम अनचाहा रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय बल्लेबाज उस रंग में नजर नहीं आए, जिस रंग में वह टूर्नामेंट से पहले नजर आ रहे थे। तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो गए थे, वहीं अभिषेक शर्मा की तबीयत पहले मैच के बाद बिगड़ गई थी। इसका असर भारतीय बल्लेबाजी पर साफ देखने को मिला। भारत के नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के बल्लेबाज 11 बार 0 पर आउट हुए। जी हां, जिसमें अभिषक शर्मा सबसे अधिक 3 बार 0 पर आउट हुए। फुल मेंबर नेशन द्वारा यह एक टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सर्वाधिक 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है। सिर्फ बांग्लादेश इस लिस्ट में भारत से आगे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, हो गया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल का ऐलान

वहीं बात ऑलओवर रिकॉर्ड की करें तो टीम इंडिया टॉप-5 टीमों की इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। भारत ने अफगानिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके बल्लेबाजों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 10 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया था।

भारत के आगे इस लिस्ट में स्कॉटलैंड, युगांडा और बांग्लादेश है। स्कॉटलैंड के नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा 16 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SF की रेस में बने रहने के लिए भारत को करना होगा बदलाव, किसको देनी होगी कुर्बानी

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा 0 पर आउट-

16- स्कॉटलैंड (2021)

13- युगांडा (2024)

13- बांग्लादेश (2021)

11- भारत (2026)

10 अफगानिस्तान (2024)

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 3 बार 0 पर आउट हो चुके हैं। वह यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे। अक्षर पटेल 2 बार नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ 0 पर आउट हुए। वहीं ईशान किशन साउथ अफ्रीका, हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ, शिवम दुबे यूएसए के खिलाफ, वरुण चक्रवर्ती यूएसए के खिलाफ, जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ और रिंकू सिंह भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। वरुण चक्रवर्ती यूएसए के खिलाफ डायमंड डक पर यूएसए के खिलाफ रन आउट हुए थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।