Why did Bangladesh Cricket Board director Ishtiaque Sadeque resign He revealed the real reason बांग्लादेश क्रिकेट को सपोर्ट...; BCB डायरेक्टर इश्तियाक सादिक ने बताया इस्तीफे का असली कारण, Cricket Hindi News - Hindustan

बांग्लादेश क्रिकेट को सपोर्ट...; BCB डायरेक्टर इश्तियाक सादिक ने बताया इस्तीफे का असली कारण

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर ने उस समय इस्तीफा दिया, जब आईसीसी ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखाया। डायरेक्टर ने अपने इस्तीफे की असली वजह भी बताई है।

Sun, 25 Jan 2026 06:08 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बांग्लादेश क्रिकेट को सपोर्ट...; BCB डायरेक्टर इश्तियाक सादिक ने बताया इस्तीफे का असली कारण

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर इश्तियाक सादिक ने उस समय हर किसी को हैरान कर दिया जब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इश्तियाक सादिक का इस्तीफा उस समय आया जब आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखाया। दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनवा के चलते बांग्लादेश ने अपने सभी मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश चाहता था कि उसके सभी मैच श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाए। आईसीसी के लाख समझाने के बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड जिद्द पर अड़ा रहा, नतीजा यह रहा कि आईसीसी ने उन्हें बाहर कर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया। BCB डायरेक्टर ने अपने इस्तीफे की वजह बताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC से बाहर किए जाने के बाद BAN में बवाल, BCB डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

सादिक ने अपने इस्तीफे की वजह पर्सनल और पारिवारिक कारण बताए। उन्होंने कहा, “यह सच है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मेरा मानना ​​है कि मैं अपने परिवार और पर्सनल कमिटमेंट्स की वजह से गेम डेवलपमेंट जैसे इतने बड़े समुदाय के लिए जरूरी समय नहीं दे पा रहा हूं, जहां मैं अभी काम कर रहा हूं। मैं गेम डेवलपमेंट को तेज करने के लिए जरूरी कोशिश नहीं कर पा रहा हूं। इसी वजह से मुझे पर्सनली अफसोस है कि मैं इस पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं। इसीलिए मैं यहां से इस्तीफा दे रहा हूं।”

सादिक ने इस बात से इनकार किया कि उनके फैसले का अंदरूनी झगड़ों या ICC मुद्दे से कोई लेना-देना है। उन्होंने कहा, "यह दावा कि मैं किसी गलतफहमी, इस बोर्ड में किसी के साथ रिश्तों में दिक्कत, या किसी दुख या शिकायत की वजह से जा रहा हूं, पूरी तरह गलत है। जो भी मेरे साथ थे, उन्होंने अपने-अपने तरीके से पूरी कोशिश की।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स ने RCB का किया काम तमाम, 7 विकेट से हराकर खत्म किया दबदबा

उन्होंने अपने उत्तराधिकारी का भी समर्थन किया और कहा कि वह बोर्ड के बाहर से भी बांग्लादेश क्रिकेट को सपोर्ट करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि गेम डेवलपमेंट में जो भी मेरा उत्तराधिकारी बनेगा, वह बांग्लादेश क्रिकेट को आगे ले जा पाएगा। उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट है। भले ही मैं अब बोर्ड में नहीं रहूंगा - मेरा मतलब है, उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट मिलेगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।