After Bangladesh Snub from t20 world cup BCB director Ishtiaque Sadeque stepped down Know Reason T20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश में मचा बवाल, BCB डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा, Cricket Hindi News - Hindustan

T20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश में मचा बवाल, BCB डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

बांग्लादेश को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। इस फैसले के कुछ घंटे के बाद BCB डायरेक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अपने इस फैसले को निजी बताया है।

Sun, 25 Jan 2026 05:41 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
T20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश में मचा बवाल, BCB डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को अधिकारिक तौर पर बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट को एक और मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा है। आईसीसी के इस कड़े फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के एक सीनियर अधिकारी ने उसी दिन इस्तीफा दे दिया। BCB के डायरेक्टर और गेम डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक सादिक ने ICC द्वारा स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह लेने की पुष्टि करने के कुछ घंटों बाद अपना पद छोड़ने का फैसला किया। हालांकि इस इस्तीफे के पीछे उन्होंने निजी कारण बताया। बता दें, भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव के चलते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आगामी टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत में खेलने के लिए तैयार नहीं था। आईसीसी के लाख समझाने पर भी बांग्लादेश जिद्द पर अड़ा रहा। नतीजा यह रहा कि आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर का रास्ता दिखाया।

सादिक ने अपने इस्तीफे की वजह पर्सनल और पारिवारिक कारण बताए। उन्होंने कहा कि वह अब उस रोल को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं, जिसमें पूरी कमिटमेंट की जरूरत होती है। उनका जाना ऐसे नाजुक समय में हुआ है, जब वर्ल्ड कप विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट पहले से ही भारी आलोचना झेल रहा है।

इश्तियाक सादिक ने क्रिकबज से कहा, “यह सच है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मेरा मानना ​​है कि मैं अपने परिवार और पर्सनल कमिटमेंट्स की वजह से गेम डेवलपमेंट जैसे इतने बड़े समुदाय के लिए जरूरी समय नहीं दे पा रहा हूं, जहां मैं अभी काम कर रहा हूं। मैं गेम डेवलपमेंट को तेज करने के लिए जरूरी कोशिश नहीं कर पा रहा हूं। इसी वजह से मुझे पर्सनली अफसोस है कि मैं इस पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं। इसीलिए मैं यहां से इस्तीफा दे रहा हूं।”

सादिक ने इस बात से इनकार किया कि उनके फैसले का अंदरूनी झगड़ों या ICC मुद्दे से कोई लेना-देना है। उन्होंने कहा, "यह दावा कि मैं किसी गलतफहमी, इस बोर्ड में किसी के साथ रिश्तों में दिक्कत, या किसी दुख या शिकायत की वजह से जा रहा हूं, पूरी तरह गलत है। जो भी मेरे साथ थे, उन्होंने अपने-अपने तरीके से पूरी कोशिश की।"

बता दें, आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर स्कॉटलैंड को जगह दी है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।