Why Arrest Virat Kohli started trending amid Bengaluru stampede case IPL 2025 विराट कोहली को गिरफ्तार करो…बेंगलुरु भगदड़ मामले के बीच ट्रेंड होने लगा #ArrestKohli, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली को गिरफ्तार करो…बेंगलुरु भगदड़ मामले के बीच ट्रेंड होने लगा #ArrestKohli

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर #ArrestKohli एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है, जिसमें कई यूजर्स ने घातक भगदड़ के बाद कोहली की आलोचना की है।

Fri, 6 June 2025 01:46 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली को गिरफ्तार करो…बेंगलुरु भगदड़ मामले के बीच ट्रेंड होने लगा #ArrestKohli

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। आरसीबी और विराट कोहली का यह पहला आईपीएल खिताब था तो टीम जश्न में डूबी हुई थी, हालांकि उनकी इस खुशी पर खून का दाग तब लगा जब विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु में 11 जाने गईं। आरसीबी की विक्ट्री परेड बेंगलुरु के विधान सौधा से शुरू हुई जो एम चिन्नास्वामी तक चली। इस विक्ट्री परेड में शुमार होने के लिए लाखों आरसीबी के फैंस सड़कों पर उतरे। भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हुई वहीं 67 घायल हुए। हालांकि इसके बावजूद स्टेडियम में जश्न का सिलसिला जारी रहा, इस दौरान विराट कोहली और आरसीबी के कप्तान स्टेडियम में मौजूद फैंस को संबोधित कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित कहां हैं…ENG दौरे पर रवाना होने से पहले पंत से पूछा गया सवाल? मिला ये जवाब

आरसीबी के विक्ट्री शो के दौरान गई इन जानों के बाद वहां के प्रशासन ने कई कड़े एक्शन लिए, कई पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया…वहीं आरसीबी और आयोजन का प्रबंधन करने वाली कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। इसमें आरसीबी के विपणन एवं राजस्व प्रमुख निखिल सोसले भी शामिल हैं। इन सभी एक्शन के बीच अब सोशल मीडिया पर विराट कोहली को भी गिरफ्तार करने की बातें होने लगी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर #ArrestKohli एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है, जिसमें कई यूजर्स ने घातक भगदड़ के बाद कोहली की आलोचना की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI? आकाश चोपड़ा ने नंबर-4 पर इसे रखा

यूजर्स के एक वर्ग का मानना ​​है कि कोहली सहित आरसीबी के खिलाड़ियों को इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, जबकि दूसरा सवाल यह उठा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान को लंदन जाने की इतनी जल्दी क्यों थी, जबकि वह पीड़ितों के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दे सकते थे।

बता दें, भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों के तहत FIR दर्ज की गई है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।