Rohit Sharma Kaha Hain Rishabh Pant Responed Garden main Hain Ahead India vs England Tour 2025 रोहित शर्मा कहां हैं…इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले ऋषभ पंत से पूछा गया सवाल; मिला ये मजेदार जवाब, Cricket Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा कहां हैं…इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले ऋषभ पंत से पूछा गया सवाल; मिला ये मजेदार जवाब

जब भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट पर एंट्री करना का इंतजार कर रहे थे तो एक प्रशंसक ऋषभ पंत से पूछता हुआ दिखाई दिया कि रोहित शर्मा कहां हैं। पंत ने रोहित के मशहूर डायलॉग का संदर्भ देते हुए मजेदार जवाब दिया।

Fri, 6 June 2025 01:18 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रोहित शर्मा कहां हैं…इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले ऋषभ पंत से पूछा गया सवाल; मिला ये मजेदार जवाब

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया 20 जून से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। गुरुवार, 5 जून की रात जब भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट पर थे तो विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से रोहित शर्मा को लेकर एक सवाल किया गया। पंत ने इसका ऐसा जवाब दिया कि वहां खड़ा हर शख्स हंसी के ठहाके लगाने लगा। बता दें, भारतीय स्क्वॉड के आधे खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच गए हैं और इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वहीं आधे खिलाड़ी अभी इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को इंडिया ए के खिलाफ इंट्रा स्क्वॉड मैच भी खेलना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI? आकाश चोपड़ा ने नंबर-4 पर इसे रखा

जब भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट पर एंट्री करना का इंतजार कर रहे थे तो एक प्रशंसक ऋषभ पंत से पूछता हुआ दिखाई दिया कि रोहित शर्मा कहां हैं। चूंकि भारतीय कप्तान ने हाल ही में टेस्ट से संन्यास लिया है, इसलिए वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, पंत ने रोहित के मशहूर डायलॉग का संदर्भ देते हुए मजेदार जवाब दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज केएल राहुल होंगे एक्शन में, जानें कहां-कैसे देखें IND A vs ENG A लाइव मैच

पंत ने जवाब में कहा, "वो गार्डन में घूम रहे हैं।"

प्रशंसक ने आगे पंत से पूछा कि क्या उन्हें गार्डन की याद आएगी। विकेटकीपर ने जवाब दिया कि हां, उन्हें गार्डन की याद आएगी।

आप भी देखें ये मजेदार वीडियो-

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया था। उन्होंने 67 मैचों में 40.57 की औसत और 57.05 की स्ट्राइक रेट से 4301 रन बनाकर अपने करियर का अंत किया। रोहित ने अपने करियर में 12 शतक बनाए, जिनमें से सभी जीत के कारण आए।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सबसे लंबे प्रारूप में 88 छक्के भी लगाए, जो वीरेंद्र सहवाग (91 छक्के) के बाद किसी भारतीय द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज़्यादा छक्के हैं। उन्होंने 24 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया और 12 जीते, नौ हारे और तीन ड्रॉ रहे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।