Who will win the IND vs PAK match in t20 world cup 2026 Sri Lankan legend Chaminda Vaas makes a bold prediction IND Vs PAK मैच में कौन जीतेगा? श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, Cricket Hindi News - Hindustan

IND Vs PAK मैच में कौन जीतेगा? श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने भी भारत पाकिस्तान मैच पर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई बोल्टेज मुकाबले में किस टीम के जीतने की संभावना ज्यादा है। चामिंडा वास ने फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की भी भविष्यवाणी की है।

Sat, 14 Feb 2026 08:37 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IND Vs PAK मैच में कौन जीतेगा? श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान महा-मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच जब क्रिकेट मैच होता है तो हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। पिछली बार दोनों टीमें एशिया कप टी-20 में आमने-सामने थीं, जहां भारत ने उनके साथ तीन मैच खेले थे और तीनों में बुरी तरह हराया था। रविवार के दिन खेले जाने वाले मैच को लेकर अब कई क्रिकेट पंडित अपनी भविष्यवाणियां कर रहे हैं।

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने भी भारत पाकिस्तान मैच पर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई बोल्टेज मुकाबले में किस टीम के जीतने की संभावना ज्यादा है। चामिंडा वास ने फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की भी भविष्यवाणी की है। NDTV से बातचीत में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने कहा कि भारत-पाक मैच का नतीजा स्किल से ज्यादा प्रेशर हैंडलिंग तय करेगी। वास के अनुसार, “जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी, वही बाजी मारेगी।”

चामिंडा वास ने पाकिस्तान की ओर से दो खिलाड़ियों को धांसू बताया है और उनका मानना है कि भारतीय टीम इन खिलाड़ियों को आउट कर लेती है तो उसके लिए मुकाबले को अपनी गिरफ्त में करना आसान हो जाएगा। उन्होंने बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी का नाम लेते हुए कहा कि भारत को जीत के लिए इन दोनों के असर को सीमित करना होगा।

भारतीय टीम पर बात करते हुए वास अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह को गेम चेंजिंग प्लेयर बताया। अभिषेक शर्मा शुरुआत में दबाव डालते हैं और बुमराह डेथ ओवर में बहुत खतरनाक साबित होते हैं। वास ने सूर्यकुमार यादव का नाम भी लिया, सूर्या 360-डिग्री शॉट्स से किसी भी अटैक को तोड़ने की क्षमता रखते है और USA के खिलाफ इसकी झलक भी दिखाई। उन्होंने हार्दिक पांड्या का भी नाम शामिल किया जो बैट-बॉल दोनों से संतुलन बनाने में माहिर हैं। संजू सैमसन को भी मैच विनर कि लिस्ट में शामिल किया जो मिडिल ऑर्डर में एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। वास का मानना है कि भारत की ताकत उसकी गहराई और हरफनमौला खिलाड़ी हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों में मैच जीता सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND VS PAK मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच होगा महायुद्ध, कौन बनेगा असली हीरो?
ये भी पढ़ें:हम किसी भी टीम को दबाव में.., हारने के बाद भी क्यों है स्कॉटलैंड कप्तान को गर्व

फाइनल को लेकर वास ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले की संभावना जताई। उनके मुताबिक दोनों टीमें संतुलित हैं और नॉकआउट दबाव में खुद को ढालने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने चार गेंदबाजों को इस टूर्नामेंट के लिए सबसे बेहतरीन माना है जिसमें जसप्रीत बुमराह, मथीशा पथिराना, अर्शदीप सिंह और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कॉटलैंड से मिली जीत, फिर भी क्यों दुखी हैं कप्तान हैरी ब्रुक, कहा- मुझे यकीन..
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।