टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए? जानिए टॉप-5 की लिस्ट में कितने भारतीय
टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए हैं और इस सूची में कितने भारतीय हैं यह सवाल लोगों के मन में होगा। ऐसे में आइए इस रिपोर्ट में आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। लिस्ट में गेल से लेकर हिटमैन रोहित शर्मा तक का नाम है।

टी-20 विश्व कप 2026 का समापन हो चुका है। इस टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद ज्यादातर फैंस के मन में यह सवाल होगा कि टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए हैं और टॉप-5 की लिस्ट में कितने भारतीय हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
टी-20 विश्व कप के अब तक 10 संस्करण खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत ने तीन बार खिताब अपने नाम किया है, वहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार ट्रॉफी जीती है। ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका ने यह खिताब एक-एक बार अपने नाम किया है।
टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल टॉप पर बने हुए हैं। उन्हें यूनिवर्स बॉस और सिक्सर किंग कहा जाता है और इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहकर उन्होंने इस बात को साबित भी किया है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों में भारत के रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने भी सूची में अपना स्थान बनाया है और तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाब गुरबाज ने लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।
क्रिस गेल ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में कुल 33 मैच खेले हैं, जिसकी 31 पारियों में 63 छक्के जड़े हैं और टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा ने 47 मैचों की 44 पारियों में 50 छक्के लगाए हैं। जोस बटलर 43 मैचों की 42 पारियों में 45 छक्कों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं डेविड वॉर्नर ने 41 मैचों की सभी 41 पारियों में 40 छक्के जड़े और चौथे स्थान पर मौजूद हैं। 20 मैचों की 20 पारियों में 36 छक्कों के साथ अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज पांचवें स्थान पर हैं। टॉप-5 सिक्स हिटर की लिस्ट में शुरुआती तीन बल्लेबाज ऐसे हैं जो रिटायर हो चुके हैं। जबकि जोस बटलर और गुरबाज 2026 के टी-20 विश्व कप में भी शिरकत करते नजर आए थे।
टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)-31 पारियों में 63 छक्के
रोहित शर्मा (भारत)- 44 पारियों में 50 छक्के
जोस बटलर (इंग्लैंड)- 42 पारियों में 45 छक्के
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 41 पारियों में 40 छक्के
रहमानुल्लाह गुरबाज-20 पारियों में 36 छक्के





साइन इन