IPL 2023 से किसने लगाए सबसे ज्यादा सिक्स; रोहित नहीं…विराट कोहली समेत ये भारतीय लिस्ट में
पिछले दो-तीन सालों में आईपीएल में छक्कों की खूब बरसात हुई है। ऐसे में हम आपके लिए आईपीएल 2023 से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। हैरानी की बात है कि इस लिस्ट में रोहित शर्मा नहीं है।

आईपीएल 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। पिछले दो तीन सालों में इस रंगारंग लीग ने अलग ही रफ्तार पकड़ी है। फैंस को ज्यादातर मैचों में 200 प्लस देखने को मिलते हैं, वहीं कई बार तो स्कोर 300 के करीब भी पहुंचा है। टीमों द्वारा रनों के इस अंबार के पीछे बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स का सबसे बड़ा हाथ है। युवा खिलाड़ी अब बेखौफ अंदाज में खेलते हुए दिखाई देते हैं। आज हम आपके लिए आईपीएल 2023 से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-6 खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। हैरानी की बात यह है कि इसमें रोहित शर्मा जैसे बड़े सिक्स हिटर मौजूद नहीं है। आईए एक नजर पूरी लिस्ट पर डालते हैं।
विराट कोहली समेत 4 भारतीय लिस्ट में
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में 6ठे पायदान पर हैं। कोहली वैसे बड़े शॉट्स के लिए नहीं जाने जाते, मगर पिछले कुछ सीजन से उन्होंने अपना खेलने का अंदाज बदला है। किंग कोहली ने 44 पारियों में 73 छक्के लगाए हैं।
विराट कोहली के अलावा अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी लिस्ट में हैं। दुबे और सूर्या ने 2023 से 84-84 छक्के लगाए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा 76 छक्कों के साथ उनके पीछे हैं।
निकोलस पूरन ने जड़े 100 से अधिक छक्के
लखनऊ सुपर जाएंट्स के निकोलस पूरन आईपीएल 2023 से इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। पूरन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस दौरान 100 से अधिक छक्के लगाए हैं। पूरन के नाम 2023 से 43 पारियों में 102 छक्के दर्ज हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 88 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।





साइन इन