KKR head coach Abhishek Nayar reveals Who will fill Andre Russell void in IPL 2026 KKR में कौन पूरी करेगा आंद्रे रसेल की कमी? हेड कोच ने उठाया नाम से पर्दा, Cricket Hindi News - Hindustan

KKR में कौन पूरी करेगा आंद्रे रसेल की कमी? हेड कोच ने उठाया नाम से पर्दा

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन किया और कहा कि वे आगे बढ़कर इस वेस्ट इंडीज के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल की जगह भरेंगे।

Sat, 21 March 2026 08:57 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
KKR में कौन पूरी करेगा आंद्रे रसेल की कमी? हेड कोच ने उठाया नाम से पर्दा

कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने आईपीएल 2026 से पहले कई सवाल है। पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन से टीम ने क्या सीखा और वह इस सीजन क्या बेहतर कर सकती है? इसके अलावा काफी सालों से केकेआर के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करने वाले आंद्रे रसेल की कमी कौन पूरी करेगा? बता दें, वेस्टइंडीज के इस हरफनमौला को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया था, जिसके बाद रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने टीम का साथ नहीं छोड़ा, वह इस सीजन केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL से पहले टूटा गेल की 175 रनों की पारी का रिकॉर्ड, आर्या देसाई ने रचा इतिहास

12 साल केकेआर को अपनी सेवाएं देने वाले रसेल ने टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। उनकी अनुपस्थिति पर बात करते हुए, KKR के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन किया और कहा कि वे आगे बढ़कर इस वेस्ट इंडीज़ के स्टार खिलाड़ी की जगह भरेंगे।

KKR की प्री-सीज़न प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेन वॉटसन, कप्तान अजिंक्य रहाणे और मेंटर ड्वेन ब्रावो के साथ मौजूद हेड कोच अभिषेक नायर ने टीम के युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, "आंद्रे रसेल कई सालों से इस फ्रेंचाइजी के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। T20 क्रिकेट में उन्होंने पिछले कुछ सालों में जो कुछ किया है, उसकी बराबरी करना मुश्किल होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं रवांडा की सचिन तेंदुलकर…15 साल की उम्र में शतक जड़ बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

हालांकि, यह मौका मिलने का सीज़न है। हमारे पास रिंकू और रमनदीप हैं, जो आगे बढ़कर फ्रेंचाइजी के लिए कुछ खास कर सकते हैं, जैसा कि उन्होंने पहले भी किया है। IPL में खेलते समय दबाव तो होता है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से खेलें और अपना नाम रोशन करें। हमारे सेटअप में कई युवा क्रिकेटर हैं, जो फ्रेंचाइजी की विरासत में अपना नाम पक्का कर सकते हैं।

रिंकू ने भारत और KKR के लिए यह जिम्मेदारी निभाई है, और रमनदीप ने भी उस सीज़न में हमारे लिए ऐसा किया था जब हमने चैंपियनशिप जीती थी। इसलिए, हमें उम्मीद है कि वे उन प्रदर्शनों को दोहराएंगे और इस फ्रेंचाइजी के लिए कुछ खास करेंगे।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।