IPL के इतिहास में किसने जड़े सबसे ज्यादा शतक? टॉप-5 में संजू सैमसन की धमाकेदार एंट्री; 4 भारतीय लिस्ट में
संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर की चौथी सेंचुरी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जड़ी। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 का पहला शतक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार, 11 अप्रैल को जड़ा। यह सैमसन के आईपीएल करियर का कुल चौथा शतक है। इसी के साथ संजू सैमसन आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। सैमसन तीन आईपीएल टीम के लिए शतक जड़ने वाले भी दूसरे ही खिलाड़ी हैं। उन्होंने सीएसके से पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी आईपीएल में शतक जड़े थे। बता दें, सैमसन के इस शतक के दम पर चेन्नई की टीम 23 रनों से मैच जीतने में कामयाब रही। यह सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है।
संजू सैमसन आईपीएल में 4 शतक जड़ने वाले कुल चौथे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन और शुभमन गिल ने इस रंगारंग लीग में शतक का चौका लगाया है। यह सभी खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। राहुल ने आईपीएल में कुल 5 शतक जड़े हैं। राहुल आईपीएल में तीन टीमों के लिए शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने ये कारनामा पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए किया है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों में आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली, जोस बटलर और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं। कोहली ने नाम आईपीएल में सबसे अधिक 8 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। वहीं बटलर ने 7 तो गेल ने 6 सेंचुरी लगाई है। विराट कोहली ने इन 8 में से 4 शतक एक ही सीजन 2016 में जड़े थे।
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
8 - विराट कोहली
7 - जोस बटलर
6 - क्रिस गेल
5 - केएल राहुल
4 - संजू सैमसन, शुभमन गिल, डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन





साइन इन