What did Mohammad Aamir say in response to the question You ruined Abhishek Sharmas career by calling him a slogger 'आपने लप्पेबाज कहकर अभिषेक शर्मा का करियर खत्म कर दिया', इस सवाल के जवाब में क्या बोले मोहम्मद आमिर?, Cricket Hindi News - Hindustan

'आपने लप्पेबाज कहकर अभिषेक शर्मा का करियर खत्म कर दिया', इस सवाल के जवाब में क्या बोले मोहम्मद आमिर?

अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी द्विपक्षीय सीरीज में तो सफल हो जाते हैं, लेकिन आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में वे अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं। आमिर के अनुसार, विपक्षी टीमों ने अब अभिषेक की तकनीकी खामियों को पहचान लिया है, जिससे उनके लिए रन बनाना मुश्किल हो गया है।

Sat, 7 March 2026 06:15 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
'आपने लप्पेबाज कहकर अभिषेक शर्मा का करियर खत्म कर दिया', इस सवाल के जवाब में क्या बोले मोहम्मद आमिर?

जब से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हुई है पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर लगातार भारतीय टीम और उनके खिलाड़ियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है और उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार तीन मैचों में तीन जीरो बनाकर आउट हुए थे, जिसके बाद मोहम्मद आमिर ने उन्हें लप्पेबाज यानी स्लॉगर करार दिया था।

मोहम्मद आमिर ने कहा था कि अभिषेक शर्मा को गेंद की लाइन में आकर बॉल रोकना नहीं आता, उसे मैं कैसे प्रॉपर बल्लेबाज कह सकता हूं। वो आता है लप्पा घुमाता है, लग जाता है तो सही है। मोहम्मद आमिर का यह बयान सोशल मीडिया पर लंबे समय तक छाया हुआ था और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। भारतीय पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के बाद मोहम्मद आमिर को करारा जवाब दिया था और कहा था कि भाई साहब कुछ भी कहो लेकिन अभिषेक शर्मा स्लॉगर तो नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:140 करोड़ लोगों का दिल तोड़ने में कोई आपत्ति नहीं.., फाइनल से पहले NZ के कप्तान
ये भी पढ़ें:IND VS NZ फाइनल देखने के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और रूट?

अब जब टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर है और अभिषेक शर्मा के बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 89 रन निकले हैं तब पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर उन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनकी सबसे बड़ी कमजोरी को ओर ध्यान केंद्रित कराया है। यूट्यूब चैनल 'हारना मना है' में चर्चा के दौरान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन और उनकी तकनीकी सीमाओं पर विस्तार से चर्चा की है। पाकिस्तानी शो में चर्चा के दौरान एंकर ने मोहम्मद आमिर से पूछा कि “आमिर भाई आपकी सारी प्रिडिक्शन तो खराब गई लेकिन आपने स्लॉगर कहके एक जवान लड़का खा गए। यानी उसका करियर खत्म कर दिया। वो बेचारा सेमीफाइनल में भी सिर्फ 9 रन ही बना सका।” इसके जबाव में मोहम्मद आमिर ने अभिषेक की कमजोरियां गिनाईं। उन्होंने कहा- “अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी द्विपक्षीय सीरीज में तो सफल हो जाते हैं, लेकिन आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में वे अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं।” आमिर के अनुसार, विपक्षी टीमों ने अब अभिषेक की तकनीकी खामियों को पहचान लिया है, जिससे उनके लिए रन बनाना मुश्किल हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा दिल दिमाग दोनों कह रहा है भारत विश्व कप जीतेगा, डिविलियर्स ने की भविष्यवाणी

बड़े टूर्नामेंटों में सफल होने के लिए आमिर ने तकनीकी और मानसिक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “अभिषेक शर्मा एक ऐसा खिलाड़ी है जो केवल कुछ ही दिशाओं में शॉट खेल सकता है, जबकि आधुनिक टी20 क्रिकेट में 360-डिग्री खिलाड़ियों की जरूरत है।” आमिर ने अभिषेक की तुलना संजू सैमसन से भी की और बताया कि संजू इसलिए सफल हैं क्योंकि उनके पास बेहतर तकनीक, फर्स्ट क्लास करियर और आईपीएल का लंबा अनुभव है, जबकि अभिषेक इन पैमानों पर अभी पीछे हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।